आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आम्रपाली 39 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. अब बिग बॉस में आम्रपाली ने मदरहुड पर बात की. उन्होंने कहा की वो मां बनना चाहती हैं.
आम्रपाली को किस बात का मलाल?
आम्रपाली शो में लव गिल संग बात करते हुए भावुक होती नजर आईं. मदरहुड पर बात करते हुए आम्रपाली बोलीं- मुझे पता है क्या लगता है? लोग यहां ऐसा सोचते हैं कि मैं लोगों का ध्यान गेम के लिए रख रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं है. उम्र के इस पड़ाव पर सच में मैं मदरहुड देखती हूं. ऐसा हुआ तो मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी.
'ऐसा नहीं है कि मैं लोगों का ध्यान रखने की एक्टिंग करती हूं, चाहे मैं यंग की केयर करूं या फिर स्काउट की करूं...वो मेरा नेचर हो चुका है. मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है. मैं इस समय बच्चे की परवरिश करने की सही उम्र में हूं. '
बच्चा गोद लेंगी आम्रपाली?
बता दें कि आम्रपाली इससे पहले भी 'भोजपुरी बवाल' शो में ये बोल चुकी हैं कि वो अब मां बनना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने पिछले शो में कहा था कि वो एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं. उन्हें शादी के लिए अभी सही पार्टनर नहीं मिल रहा है, लेकिन उनके लिए शादी करने से ज्यादा जरूरी मां बनना है. अब एक बार फिर आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जताई है.
आम्रपाली का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्हें बिग बॉस में 'अम्मा पाली' नाम दिया जा रहा है. दरअसल, शो में आम्रपाली स्काउट ओपी और यंग डीएसए के साथ ज्यादा वक्त गुजारती हैं. ऐसे में घरवालों ने आम्रपाली को यंग और स्काउट की अम्मा कहना शुरू कर दिया और यहीं से उन्हें ये नाम मिल गया. सलमान खान भी वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें कंटेस्टेंट्स की अम्मा बनने पर टीज करते दिखे थे.