फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच एक नाम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इटली की पूर्व फुटबॉल रेफरी और मॉडल क्लाउडिया रोमानी एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. मियामी पहुंचीं क्लाउडिया रोमानी ने वर्ल्ड कप के माहौल का आनंद लेते हुए अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
दिलचस्प बात यह है कि क्लाउडिया रोमानी का पसंदीदा देश इटली इस बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सका. चार बार की विश्व चैम्पियन इटली की गैरमौजूदगी के बावजूद क्लाउडिया रोमानी टूर्नामेंट के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आ रही हैं.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
क्लाउडिया रोमानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश और आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह फुटबॉल की प्रतिकृति पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि उन्होंने बेहद छोटा और फैशनेबल ड्रेस पहन रखा है.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा. क्लाउडिया ने कहा कि वह 2006 में जर्मनी में मौजूद थीं, जब इटली ने आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था. इस बार भले ही इटली टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, लेकिन क्लाउडिया रोमानी के मुताबिक वर्ल्ड कप का माहौल अब भी उतना ही खास और जादुई है.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
क्लाउडिया रोमानी सिर्फ मॉडल ही नहीं, बल्कि पेशेवर फुटबॉल रेफरी रह चुकी हैं. उन्होंने इटली की सीरी-ए और सीरी-बी प्रतियोगिताओं के लिए रेफरी की योग्यता हासिल की थी. हालांकि बाद में उनका रेफरी करियर विवादों के कारण ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटबॉल क्लब एसी मिलान के प्रति सार्वजनिक समर्थन के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद क्लाउडिया रोमानी ने इस प्रोफेशन से दूरी बना ली.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
रेफरी करियर छोड़ने के बाद क्लाउडिया रोमानी ने मॉडलिंग और सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा. आज इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट मिनटों में चर्चा का विषय बन जाती है.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)
अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी क्लाउडिया रोमानी अपनी तस्वीरों और पोस्ट के जरिए फुटबॉल फैन्स के बीच छाई हुई हैं. इटली की गैरमौजूदगी के बावजूद वह टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रही हैं और उनके ग्लैमरस अंदाज ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मचा दी है.
(Photo: instagram/@Claudia_romani)