scorecardresearch
 

IND-A vs NZ-A: टेस्ट सीरीज से ठीक पहले यशस्वी जायसवाल का फ्लॉप शो जारी! न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी पारी में हुए फेल

यशस्वी जायसवाल बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में अब तक नाकाम रहे हैं. जायसवाल के इस प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम की परेशानियां बढ़ा दी है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है. ऐसे में जायसवाल का फॉर्म में आना टीम के लिए जरूरी है.

Advertisement
X
खामोश है यशस्वी का बल्ला. (PHOTO: PTI)
खामोश है यशस्वी का बल्ला. (PHOTO: PTI)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले ही दिन यशस्वी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए.

दौरे पर लगातार तीसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा, जिसके चलते टेस्ट सीरीज से पहले उनके ऊपर दबाव काफी बढ़ गया है. यशस्वी जायसवाल जिस तरीके से अपना विकेट गंवा रहे हैं उस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए की शुरुआत बेहद खराब रही. मैच के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में महज 22 रन (17 और 5) बनाने वाले यशस्वी इस बार भी खाता खोले बिना या सस्ते में निपट गए.

यशस्वी के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन जारोड मैके की बाहर जाती गेंद पर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर कैच दे बैठे. इसके बाद यश राठौड़ भी बाहर की गेंद से छेड़छाड़ करने के चक्कर में आउट हो गए.

Advertisement

पडिक्कल ने खेली 80 रनों की पारी
 
पहले मैच में शानदार खेल दिखाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाई और 80 रनों की ठोस पारी खेली. हालांकि, वह अपनी इस पारी को शतक में नहीं बदल सके और कट शॉट मारने के प्रयास में गेंद को अपने ही स्टंप्स पर दे मारे. 

इसके तुरंत बाद स्मरण रविचंद्रन अंदर आती गेंद को लीव करने की गलती कर बैठे और बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. भारत-ए के बल्लेबाजों के खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए.

ध्रुव जुरेल 99 के स्कोर पर हैं नाबाद

भारत-ए ने अपनी पहली पारी में 88 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं. पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल (0) और स्मरण रविचंद्रन (0) अपना खाता नहीं खोल सके, जबकि साई सुदर्शन ने 41 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन और ध्रुव जुरेल ने 99 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली.

इसके अलावा यश राठौड़ ने 13 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 8 रन, मानव सुथार ने 22 रन बनाए और आकाश दीप 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement