scorecardresearch
 

विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल को सिखाया डांस, रवींद्र जडेजा की छूटी हंसी, VIDEO

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली के बल्ले से भले ही रन नहीं निकले, लेकिन मैदान पर उनका डांस जरूर चर्चा का विषय बन गया. यशस्वी जायसवाल के साथ उनका यह मजेदार अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
X
कोहली ने यशस्वी को दिए डांसिंग टिप्स, जडेजा का रिएक्शन VIRAL (Photo: Reuters)
कोहली ने यशस्वी को दिए डांसिंग टिप्स, जडेजा का रिएक्शन VIRAL (Photo: Reuters)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का मैदान पर मस्ती भरा अंदाज एक बार फिर फैन्स का दिल जीत रहा है. 3 अक्टूबर (शनिवार) को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में कोहली ने मैदान पर ऐसा रंग जमाया कि भारतीय खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोहली ने यशस्वी जायसवाल को डांस के कुछ स्टेप्स सिखाए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत जब वेस्टइंडीज के खिलाफ 352 रनों का टारगेट डिफेंड कर रहा था, उस दौरान खिलाड़ी बाउंड्री के पास ड्रिंक्स ब्रेक के लिए जमा हुए थे. इसी दौरान विराट कोहली ने अचानक अपने डांस मूव्स दिखाने शुरू कर दिए. यशस्वी जायसवाल भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कोहली के स्टेप्स की नकल करनी शुरू कर दी.

इसके बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर जोर से हंस पड़े. पास खड़े रवींद्र जडेजा भी इस मजेदार पल का आनंद लेते नजर आए. देखते ही देखते कैमरे की नजर इस पूरे वाकये पर गई और कोहली-जायसवाल का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया.

कोहली अरसे बाद गोल्डन डक पर OUT
हालांकि, मुल्लांपुर ओडीआई विराट कोहली के लिए बल्ले से यादगार नहीं रहा. भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जेडन सील्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया. कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके और वनडे करियर में चौथी बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए. कोहली का यह गोल्डन डक दिसंबर 2019 के बाद आया है. संयोग से पिछली बार भी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा था. तब कीरोन पोलार्ड ने उनका विकेट लिया था.

Advertisement

विराट कोहली का मैदान पर डांस करना कोई नई बात नहीं है. वह इससे पहले भी कई मौकों पर अपने डांस मूव्स से फैन्स और साथी खिलाड़ियों का मनोरंजन कर चुके हैं. लेकिन इस बार खास बात यह रही कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी अपने साथ शामिल कर लिया. यशस्वी ने जिस अंदाज में कोहली के स्टेप्स कॉपी किए, उसके बाद दोनों की हंसी ने इस पल को और मजेदार बना दिया. जडेजा की प्रतिक्रिया ने भी माहौल को और दिलचस्प बना दिया.

इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं. शुभमन ने दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि टीम को उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement