भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.