हाल ही में शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स में भारत की कप्तानी कर रहे हिटमैन रोहित शर्मा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में बधाई दी है, जिसका जवाब भी उन्हें बिलकुल उसी अंदाज में मिला है.
दरअसल, रोहित शर्मा ने विराट और अनुष्का को ट्विटर पर शादी की बधाई दी और कोहली को अच्छा पति बनने के लिए हसबैंड हैंडबुक देने को कहा. इतना ही नहीं रोहित ने तो अनुष्का को सरनेम नहीं बदलने की भी सलाह दे डाली.
Congratulations you two! , I’ll share the husband handbook with you. , keep the surname 😏
— Rohit Sharma (@ImRo45)
फिर क्या था इस ट्वीट के बाद रोहित को कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उनके ही अंदाज में जवाब दिया. विराट ने रोहित को ट्वीट कर कहा कि हसबैंड हैंडबुक के साथ-साथ वह उन्हें डबल सेंचुरी की हैंडबुक भी दे दें.
Haha thanks Rohit, and please do share the Double Hundred Handbook as well. 😀
— Virat Kohli (@imVkohli)
इससे पहले रोहित शर्मा को अनुष्का शर्मा ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था कि 'हा..हा..हा.. शुक्रिया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई.'
Hahaha thanks Rohit! 🙏😊 And congratulations on your splendid innings 👏
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma)
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव दरबार हॉल में रिसेप्शन देंगे. इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार ग्रैंड पार्टी होगी, जिसमें भारतीय टीम के क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी भी मौजूद होंगे.
22 दिसंबर को टीम इंडिया इंदौर में दूसरा टी-20 खेलेगी. ऐसे में टीम इंडिया रिसेप्शन में नहीं जा पाएगी. लेकिन, 26 दिसंबर को मुंबई में वेडिंग पार्टी में टीम इंडिया पहुंच सकती है, क्योंकि 24 दिसंबर को सीरीज का आखिरी टी-20 मैच मुंबई में ही है.