भारत ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च में हुए पहले टी20 मुकाबले में शानदार 4 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 225/4 का स्कोर बनाया, वहीं भारत ने 2 गेंद शेष रहते हुए 230/6 का स्कोर बनाकर रनेज कर लिया.
भारत की इस जीत के सुपरस्टार संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली. वहीं अंत के ओवर्स में नमन धीर ने 15 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी.
बहरहाल, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने पर सवाल जरूर रहे, लेकिन अब इस बात की संभावना जरूर जताई जा रही है कि उनको क्राइस्टचर्च में होने वाले शनिवार को टी20 में मौका मिल सकता है.
उछाल दिया तौलिया...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें अर्शदीप के 100 टी20 में होने पर श्रेयस अय्यर ने उनको स्पेशल जर्सी दी. वहीं ड्रेसिंग रूम में अर्शदीप के लिए केक भी काटा गया, जिस पर 100 लिखा हुआ था. इस वीडियो में ही एक मोमेंट ऐसा आया, जहां वैभव सूर्यवंशी का क्राइस्टचर्च टी20 में जीत के बाद का जोश में दिखे, वो तौलिया उछालते हुए नजर आए.
55 सेकंड से देखें वीडियो
अब सवाल है कि क्राइस्टचर्च में शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 में क्या वैभव को मौका मिलेगा. हालांकि उनको खेलने पर संस्पेस बना हुआ है. वहीं सितांशु कोटक ने दूसरे टी20 से पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी की तारीफ की कर चुके.
वहीं वैभव को प्लेइंग 11 में खिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर तीन ओपनर्स को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया को कभी-कभी यह भी समझना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम की भलाई के लिए होते हैं. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग-11 खिलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है.