scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने दोनों भाई पहुंचे इंग्लैंड, उज्जवल ने शेयर किया VIDEO, आशीर्वाद का क्यूट अंदाज वायरल

वैभव सूर्यवंशी इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं और उनका टी20 डेब्यू हो चुका है. इसी बीच अब उनके दोनों भाई उज्जवल और आशीर्वाद भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. वैभव के माता-प‍िता पहले से ही उनके साथ हैं.

Advertisement
X
लंदन में फैमिली सपोर्ट... वैभव सूर्यवंशी के लिए खास पल, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO (Photo: Instagram/@ashirvadsuryavanshi)
लंदन में फैमिली सपोर्ट... वैभव सूर्यवंशी के लिए खास पल, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO (Photo: Instagram/@ashirvadsuryavanshi)

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सपोर्ट करने अब उनका पूरा परिवार लंदन पहुंच गया है. बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है. वीडियो में छोटे भाई का आशीर्वाद देने का क्यूट अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और क्लिप तेजी से वायरल हो रही है.

ध्यान रहे वैभव की 15 साल की उम्र को देखते हुए वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने विशेष व्यवस्था की थी. इंग्लैंड दौरे पर युवा बल्लेबाज के माता-पिता पहले ही साथ गए थे. अब ताजा कड़ी में वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर वीड‍ियो शेयर कर उनके इंग्लैंड पहुंचने की तस्दीक की है. उज्जवल ने लिखा गुड टाइम्स इन लंदन...

इस वीड‍ियो में उज्जवल के साथ छोटे भाई आशीर्वाद नजर आ रहे हैं. वहीं वीड‍ियो में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भ‍िंडर भी द‍िख रहे हैं. इसके अलावा वीड‍ियो में वैभव के प‍िता संजीव सूर्यवंशी और माता आरती सूर्यवंशी भी हैं.  

खास बात यह है कि रोमी भ‍िंडर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के साथ साए तरह हैं, वही वो शख्स हैं जो वैभव के माता-प‍िता के साथ भी अक्सर द‍िख रहे हैं. 

Advertisement

वैसे वैभव सूर्यवंशी के अब तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो उनके बल्ले से 2 मैचों में कोई बड़ी गर्जना नहीं हुई है. मैनचेस्टर में जब उनका 15 साल 99 द‍िनों की उम्र में डेब्यू हुआ तो वो भारत की ओर से क्रिकेट में पर्दापण करने वाले सबसे कम उम्र के ख‍िलाड़ी बन गए थे. अपने डेब्यू टी20 में वैभव ने 14 रन बनाए, इसके बाद नॉट‍िंघम में उन्होंने 13 रन बनाए. 

Vaibhav Mother

ब्रिस्टल में गुरुवार को होने वाले टी20 में वैभव से वैसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, वहीं देखने वाली बात यह भी है कि माता-प‍िता के बाद अब वैभव के दोनों भाई भी इंग्लैंड में हैं, ऐसे में क्या वो दोनों भाइयों के सामने बल्ले से कोई बड़ा धमाका करेंगे या उनके आने से उन पर एक्स्ट्रा प्रेशर ना बन जाए. कुल म‍िलाकर वैभव जिस नेचर के ख‍िलाड़ी हैं, उससे एक बात तो तय है कि उनका बेखौफ गेम ही इंग्लैंड के ख‍िलाफ देखने को मिलेगा. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement