scorecardresearch
 

'भारत की मेहमान नवाजी का फायदा उठा रहे', IPL से पहले विदेशी प्लेयर्स पर क्यों भड़के गावस्कर

सुनील गावस्कर ने IPL फ्रेंचाइज़ियों से अपील की है कि आखिरी समय पर हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी भारतीय मेहमाननवाजी का फायदा उठा रहे हैं. इस मुद्दे पर आकाश चोपड़ा ने भी सवाल उठाए हैं.

Advertisement
X
IPL में विदेश प्लेयर्स के अचानक खेलने से इनकार करने को लेकर भड़क गए सुनील गावस्कर (Photo: ITG)
IPL में विदेश प्लेयर्स के अचानक खेलने से इनकार करने को लेकर भड़क गए सुनील गावस्कर (Photo: ITG)

IPL 2026 से पहले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने साफ कहा है कि फ्रेंचाइज़ियों को अब सख्त रुख अपनाना चाहिए और आखिरी समय पर टूर्नामेंट से हटने वाले खिलाड़ियों को ड्रॉप कर देना चाहिए.

'भारतीय मेहमाननवाजी का फायदा उठा रहे कुछ खिलाड़ी'

अपने एक कॉलम में गावस्कर ने कहा कि IPL फ्रेंचाइज़ी खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा देती हैं, लेकिन कुछ विदेशी खिलाड़ी इसे अपना अधिकार समझ लेते हैं. गावस्कर ने लिखा, फ्रेंचाइज़ी मालिक खिलाड़ियों को हर सुविधा देते हैं, यहां तक कि उनके परिवार का खर्च भी उठाते हैं. ये भारतीय मेहमाननवाजी है, लेकिन कुछ लोग इसका फायदा उठाने लगते हैं.

हर बार चोट नहीं होती वजह

गावस्कर ने माना कि कुछ खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप के बाद चोट की वजह से बाहर हो सकते हैं, लेकिन सभी मामलों में यही कारण नहीं होता. गावस्कर ने साफ कहा कि कुछ खिलाड़ी बिना ठोस वजह के भी अनुपलब्ध हो जाते हैं.

“टीम की प्लानिंग हो जाती है बेकार”

गावस्कर ने कहा, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो चयन के बाद बताते हैं कि वे उपलब्ध नहीं होंगे. जब ऐसा होता है तो टीम की पूरी प्लानिंग खराब हो जाती है. उन्होंने फ्रेंचाइज़ियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने सख्ती नहीं दिखाई तो खिताब जीतने की कोशिश पर असर पड़ेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: '60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO

फर्ग्यूसन पर भी उठे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकी फर्ग्युसन IPL के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहना चाहते हैं. इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान? हार्दिक को कप्तानी छोड़ने की सलाह, जानें पूरा माजरा

चोपड़ा ने कहा, परिवार के साथ समय बिताना गलत नहीं है, लेकिन अगर आपने IPL के लिए कमिटमेंट किया है और कई मैच छोड़ रहे हैं, तो टीमों को समझना होगा कि ये सही नहीं है. हालांकि, इसको लेकर आईपीएल ने सख्त नियम बनाए हैं. नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी चयन के बाद बिना वैध कारण (चोट/मेडिकल) के हटता है, तो उसे 2 सीजन के लिए IPL और ऑक्शन से बैन किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement