scorecardresearch
 

ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, विराट कोहली को पछाड़कर बने नंबर-2

आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की सूची में बड़ी छलांग लगाई है, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. ताजा अपडेट ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लगातार शानदार फॉर्म को एक बार फिर साबित कर दिया है.

Advertisement
X
कप्तान शुभमन गिल ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे (Photo: PTI)
कप्तान शुभमन गिल ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे (Photo: PTI)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शानदार उछाल लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. गिल ने इस दौरान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जो अब एक पायदान नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में गिल का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने दूसरे वनडे में 154 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत ने सीरीज अपने नाम की. उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है. 

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए कोहली की दोबारा वापसी हो गई है.

यह भी पढ़ें: 'मैं गारंटी लेता हूं...' रोहित-विराट को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा दावा

दूसरी ओर केएल राहुल भी दो स्थान नीचे खिसक गए और 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी बड़ा फायदा हुआ है. उपकप्तान श्रेयस अय्यर 14वें स्थान पर हैं. 

नई वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में उन्होंने 16 स्थानों की छलांग लगाकर अपनी स्थिति मजबूत की है और 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. हालिया मुकाबलों में उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीम इंड‍िया के ख‍िलाफ खेलेगा भारत में जन्मा ख‍िलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से होगी सीधी टक्कर... कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ क्रिकेट चुना

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा आईसीसी रैंकिंग में लगातार बना हुआ है. गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कोहली, रोहित शर्मा और अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शीर्ष रैंकिंग में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम 2 टी20 मैच के लिए आयरलैंड दौरे पर है. आयरलैंड के बाद भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी.

ICC latest ODI Batsman Rankings

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement