IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के क्वालिफायर-2 में 29 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हरा दिया. गुजरात ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली.
गुजरात टाइटन्स (GT) 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेगी. क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे.
शुभमन गिल ने इस मैच मैं शानदार शतक जड़ा. शुभमन ने 53 गेंदों पर 104 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया. यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां शतक था.
गिल की इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
Skipper paving the way to the final for his team 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Shubman Gill is the Player of the Match for his hundred 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/4Nb75DZkh2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/xnf7Y3D3xH
आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. खास बात यह रही कि पहली बार एक ही टीम के दो बल्लेबाजों शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 700+ रन पूरे किए.
शुभमन गिल IPL प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने. शुभमन IPL प्लेऑफ में 2 शतक जड़ने वाले पहले बैटर भी बन गए हैं. शुभमन को इस मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब भी मिला. शुभमन इस आईपीएल सीजन बेहतरीन फॉर्म में है. गिल ने इस IPL सीजन 15 मैचों में 163.71 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं.
A 1️⃣0️⃣0️⃣ of the highest quality! 🤩🔥👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2026
GT skipper #ShubmanGill brings up a sensational century and what an occasion to deliver this masterclass! ❤️🙌#TATAIPL Qualifier 2 👉 #GTvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/pv6LOaRl1f pic.twitter.com/wEbwNXzply
हालांकि इस मैच का सबसे अनोखा पल 13.3 ओवर में आया जब शुभमन ने चौका मारकर अपना शतक पूरा किया और स्टेडियम में बैठे शुभमन के पिता अपने आप को रोक नहीं पाए, और खास अंदाज में अपने बेटे के शतक को सेलिब्रेट किया. मैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.