scorecardresearch
 

ऑकलैंड T20 में करारी हार के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, किन पर फोड़ा ठीकरा?

पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी थी. अब चौथे मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया की नजरें आखिरी मैच में वापसी करने और सीरीज का अंत जीत के साथ करने पर होंगी.

Advertisement
X
श्रेयस अय्यर ने खराब गेंदबाजी पर जताई निराशा. (Photo: AFP)
श्रेयस अय्यर ने खराब गेंदबाजी पर जताई निराशा. (Photo: AFP)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई. उन्होंने माना कि टीम की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और अब आखिरी मुकाबले से पहले खिलाड़ियों को अपनी रणनीति पर दोबारा काम करना होगा.

30 अक्टूबर (शुक्रवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की विस्फोटक पारियों के दम पर सात विकेट पर 259 रन बनाए. फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन ठोके, जबकि ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर 65 रन बना दिए. जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 87 रनों से गंवा दिया.

मैच की समाप्ति के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने खास तौर पर पावरप्ले के तीसरे ओवर का जिक्र किया, जहां से न्यूजीलैंड ने तेजी से रन बनाने शुरू किए.

श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमारी गेंदबाजी कमजोर रही. खासकर पावरप्ले के तीसरे ओवर में उन्होंने लय हासिल कर ली. ग्लेन ने कुछ असाधारण शॉट खेले. हमें इस प्रदर्शन की समीक्षा करनी होगी और देखना होगा कि वापसी के लिए क्या बदलाव जरूरी हैं. अब हमें फिर से अपनी रणनीति पर काम करके उसे मैदान पर लागू करना होगा.'

Advertisement

श्रेयस अय्यर vs ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री और मैदान के अलग-अलग आयामों को भी चुनौतीपूर्ण बताया. श्रेयस के मुताबिक, कुछ खिलाड़ियों के लिए यह मैदान नया था और यहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आसान नहीं था.

फिलिप्स-ब्रेसवेल ने काटा गदर
न्यूजीलैंड की पारी में ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे. दोनों ने मिलकर 16 छक्के लगाए. फिलिप्स ने नितीश कुमार रेड्डी के एक ओवर में लगातार चार छक्के जड़े. यह पारी का 16वां ओवर था. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीत के बाद पावरप्ले में मिली सफलताओं को अहम बताया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर भारत पर दबाव बनाया. उनके मुताबिक, टीम की योजना के अनुसार पिच पर थोड़ी मदद भी मिल रही थी.

मिचेल सेंटनर ने माइकल ब्रेसवेल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने क्रीज पर आते ही तेजी से रन बनाए और टीम को 260 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने यह भी कहा कि नेट्स में ब्रेसवेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच में उनका प्रदर्शन देखकर खुशी हुई.

वहीं, शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने ईडन पार्क की पिच को बल्लेबाजी के लिए शानदार बताया. उन्होंने कहा कि विकेट पर शॉट खेलना आसान था और टीम ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement