scorecardresearch
 

'शेन वॉर्न की मौत के पीछे कोरोना वैक्सीन...', 4 साल बाद बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

शेन वॉर्न के निधन के 4 साल बाद उनके बेटे ने एक बड़ा खुलासा किया है. जैक्सन वॉर्न ने कहा है कि उनते पिता की मौत के पीछे कोरोना वैक्सीन का हाथ भी हो सकता है. 2022 में वॉर्न की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

Advertisement
X
4 साल पहले शेन वॉर्न का थाईलैंड में हुआ था निधन (Photo: ITG)
4 साल पहले शेन वॉर्न का थाईलैंड में हुआ था निधन (Photo: ITG)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने बड़ा बयान दिया है. जैक्सन ने दावा किया है कि उनके पिता की मौत का संबंध कोविड-19 के दौरान लगाए गए वैक्सीन से हो सकता है. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैक्सन ने कहा कि उनके पिता ने ‘तीन या चार’ कोविड टीके लगवाए थे, जबकि वह ऐसा नहीं करना चाहते थे. उनके मुताबिक, काम की मजबूरी के चलते उन्हें वैक्सीन लगवानी पड़ी थी.

जैक्सन ने कहा कि मुझे लगता है कि पिता के निधन के पीछे इन वैक्सीन का भी हाथ हो सकता है. उन्होंने कहा कि डैड को पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन टीकों की वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई.

जैक्सन ने यह भी बताया कि पिता की मौत की खबर मिलते ही वह काफी गुस्से में थे और उन्होंने तुरंत सरकार, कोविड और टीकों को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा की इंजरी पर आई बैड न्यूज, लगातार तीन मैच गंवा चुकी MI की बढ़ेगी टेंशन

2022 में हुआ था वॉर्न का निधन

बता दें कि शेन वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था. उनकी अचानक मौत ने पूरी क्रिकेट दुनिया को झकझोर दिया था. जैक्सन के मुताबिक, उस समय उनके पिता दिखने में ठीक और खुश थे. हालांकि वह धूम्रपान और शराब का सेवन करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी हालत सामान्य लग रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट, विराट कोहली भी दर्द में... ROKO की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, क्या होंगे IPL 2026 से बाहर?

शेन वॉर्न को हुआ था कोरोना

उन्होंने यह भी बताया कि शेन वॉर्न अपनी मौत से कुछ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, लेकिन उस वक्त वह किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे. जैक्सन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा सोचकर खुद को गुस्से में नहीं रखना चाहते, क्योंकि इससे किसी को फायदा नहीं होता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement