scorecardresearch
 

वैभव से भिड़ने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर की ODI टीम से छुट्टी, ट्राई सीरीज के बीच PCB का बड़ा फैसला

सैम अयूब को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. पाकिस्तानी क्रिकेटर की वनडे टीम से छुट्टी हो गई है. सैम अयूब ने एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद 'बेबी सेलिब्रेशन' किया था, जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हुई थी.

Advertisement
X
सैम अयूब की टीम से छुट्टी, वैभव को आउट कर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'. (Photo: Screengrab/SonyLIV)
सैम अयूब की टीम से छुट्टी, वैभव को आउट कर किया था 'बेबी सेलिब्रेशन'. (Photo: Screengrab/SonyLIV)

पाकिस्तानी ऑलराउंडर सैम अयूब को वनडे ट्राई सीरीज के बीच ही टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनकी जगह टी20 टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान को स्क्वॉड में शामिल किया है.

पीसीबी के मुताबिक टीम के मुख्य कोच माइक हेसन से बातचीत के बाद सैम अयूब ने खुद घरेलू क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई. टीम मैनेजमेंट और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया. पाकिस्तान पहले ही लगातार तीन जीत के साथ इस वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना चुका है.

'बेबी सेलिब्रेशन' हुआ था वायरल
सैम अयूब हाल ही में भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद अपने जश्न को लेकर चर्चा में आए थे. आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में वैभव का विकेट लेने के बाद उन्होंने बच्चे को झुलाने जैसा इशारा किया था. सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने इस 'बेबी सेलिब्रेशन' आलोचना की थी.

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सैम अयूब के टीम से हटने की वजह उनकी बल्लेबाजी की फॉर्म और आत्मविश्वास पर काम करने की इच्छा बताई है. बोर्ड ने उनके फैसले को वैभव से जुड़े विवाद से नहीं जोड़ा है.

Advertisement

पाकिस्तान मंगलवार (27 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला खेलेगा. ओपनर साहिबजादा फरहान को इस मैच में मौका मिलने की संभावना है. लगातार तीन जीत के बाद पाकिस्तानी टीम की नजरें अब फाइनल से पहले अपनी लय बनाए रखने पर होगी.

पाकिस्तान का अपडेटेड स्क्वॉड: शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान और माज सदाकत.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement