गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे अधिक रन बनाने के क्रिस गेल के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दरअसल, आईपीएल 2026 अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां सभी दस टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
इसी बीच, पंजाब किंग्स को शनिवार, 3 मई को अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जब वे गुजरात के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार गए.
साई सुदर्शन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
साई की 41 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी और वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 40 रन की बदौलत गुजरात ने अपनी छठी जीत दर्ज की. इसके अलावा, इस रन-चेज के दौरान साई सुदर्शन ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.
24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे अधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनका कुल स्कोर 50 आईपीएल मैचों में 2178 रन हो गया, जिससे उन्होंने गेल के 2061 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 13 साल पहले बना था. इस सूची में तीसरे स्थान पर मिचेल मार्श हैं, जिनके पहले 50 आईपीएल पारियों में 1933 रन हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा
मैच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गेंदबाजों ने घरेलू टीम के लिए आसान जीत की नींव रखी. टॉस जीतकर GT ने PBKS को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बाद पंजाब 20 ओवर में 163/9 तक पहुंची. जवाब में, टाइटंस ने साई सुदर्शन के 41 गेंदों में 57 रन और वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 40 रन की बदौलत एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की.