गुरु पूर्णिमा के दिन सभी लोग अपने गुरु को याद करते हैं और अगर संभव होता है तो अपने गुरु से मिलने जरूर जाते हैं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इससे अछूते नहीं हैं.
सचिन की जिंदगी में उनके कोच रमाकांत आचरेकर का कितना महत्व है ये बात किसी से छुपी नहीं है. और ना ही सचिन ने कभी इस बात को छुपाने की कोशिश की. सचिन गाह-बगाहे अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से मिलने उनके घर जाते रहते हैं. गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भी क्रिकेट के भगवान अपने गुरु रमाकांत आचरेकर से मिले और उनका चरण स्पर्श किया. जिसके बाद सचिन ने गुरु के घर की फोटो ट्वीट भी की.
Sought blessings of my Guru on this auspicious day - A happy to all
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
आपको बता दें कि अपने जीवन के 83 बसंत देख चुके रमाकांत सर आज भी अपने सबसे चहेते और प्रसिद्ध शागिर्द को देखते ही खिल उठते हैं.