पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सोमवार को 44वां जन्मदिन है. इस मौके पर सचिन को कई हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी. सचिन के साथी खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अनोखे अंदाज में ट्वीट कर सचिन को बधाई दी.
सहवाग ने सचिन के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी फ्लाइट में हैं और सचिन सो रहे हैं. सहवाग ने लिखा कि लोगों के लिए क्राइम करने के लिए सबसे बढ़िया समय जब भगवान सो रहा होता है. उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हिंदुस्तान में समय में भी रोक सकता है.
A rare occasion when one could have committed a crime,God ji sleeping.To a man who could stop time in India,
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
युवी का अनोखा अंदाज
युवराज ने सचिन को बधाई देते हुए उनके बीयर में नहलाते हुए फोटो शेयर किया.
Many happy returns of the day master blaster ! God bless you always
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12)
जंबो ने दी बधाई
भारतीय कोच अनिल कुंबले ने ट्वीट कर सचिन को बधाई दी. कुंबले ने लिखा, दुनिया ने सचिन में सबसे प्रेरित खिलाड़ी को देखा. आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई, उम्मीद है ये साल आपके लिए अच्छा होगा.
. One of the most inspiring sportsmen the world has seen. Hope you have a splendid year ahead .
— Anil Kumble (@anilkumble1074)
बीसीसीआई ने भी दी बधाई
सहवाग के अलावा बीसीसीआई ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी. बीसीसीआई ने सचिन के आखिरी टेस्ट मैच की फोटो शेयर की.
Here's wishing a very happy birthday
— BCCI (@BCCI)
विजेंद्र ने भी बधाई
भारत के चैंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी. विजेंद्र ने लिखा कि क्रिकेट के भगवान और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.
Happy birthday God of cricket & BharatRatna sir 🎂👏
— Vijender Singh (@boxervijender)
24 अप्रैल हो 'नेशनल क्रिकेट डे'
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सचिन को बधाई देते हुए कहा कि 24 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए, अश्विन बोले कि वह काफी लकी थे कि वह सचिन के साथ खेले.
Many more happy returns of the day , April 24th should be marked as Indian cricket day. I was lucky to have played along side you
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99)
रैना ने भी दी बधाई
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सचिन को जन्मदिन की बधाई दी.
Wishing a birthday filled with happiness, may your life be brighter with each passing day
— Suresh Raina (@ImRaina)
RP सिंह ने भी किया ट्वीट
तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने सचिन को बधाई देते हुए लिखा कि आपने पिछले कई वर्षों से हर किसी को प्रेरित किया है.
Happy birthday master blaster . You continue being inspiration to all of us.
— R P Singh (@RpSingh99)
सुशांत सिंह राजपूत ने भी दी बधाई
"Sachin out to nahin hua?" The Question I was always obsessed with.
— SHIV Sushant Rajput (@itsSSR)
Cricket still is synonymous with u.
A Fan forever🙏