scorecardresearch
 

RR vs CSK, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings : आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने 8 विकेट से जीत हासिल की.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ही जड़ी फिफ्टी (Photo: ITG)
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ही जड़ी फिफ्टी (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. सीएसके की टीम 127 रन ही बना सकी थी. जिसके जवाब में उतरी राजस्थान ने इसे 13वों ओवर में ही चेज कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार आरआर के लिए विस्फोटक पारी खेली और केवल 15 गेंद में ही फिफ्टी जड़ दी.


ऐसे रही राजस्थान की बैटिंग

128 रनों के जवाब में उतरी राजस्थान के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. वैभव ने पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू किया और केवल 15 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. वैभव का विकेट जब गिरा तब राजस्थान का स्कोर 75 रन था. वैभव ने 17 गेंदों में 52 रन बनाए. अपनी पारी में वैभव ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने 18 रनों की पारी खेली लेकिन 9वें ओवर में अंशुल कंबोज ने उनका विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 13वें ओवर में ही राजस्थान को जीत दिला दी. सीएसके के लिए ये हार इसलिए भी परेशान करने वाली है क्योंकि टीम का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था और वो अंक तालिका में आखिरी स्थान पर थी.

Advertisement

ऐसे रही सीएसके की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके की पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू लय में नहीं दिखे. दूसरे ही ओवर में नांद्रे बर्गर ने संजू को बोल्ड कर दिया. संजू के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अपना विकेट गंवा बैठे. गायकवाड़ के बल्ले से भी केवल 6 रन आए. इसके बाद चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर बर्गर ने आयुष म्हात्रे का विकेट झटक लिया. म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट से सीएसके को बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन वो भी छठे ओवर में केवल दो रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन 8वें ओवर में जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में उनका विकेट झटक लिया. सरफराज के बल्ले से 17 रन आए. जब सरफराज आउट हुए तो सीएसके का स्कोर 51-5 रन था. इसके बाद जडेजा ने इसी ओवर में शिवम दुबे का भी काम तमाम कर दिया. शिवम के बल्ले से 6 रन आए. 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 71-6 था. इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक भी अपना विकेट गंवा बैठे. कार्तिक शर्मा के बल्ले से 18 रन आए. इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी तरह मैच पर शिकंजा कस लिया. लेकिन जिमी ओवर्टन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 127 रनों तक पहुंचाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CSK vs RR: 10 मिनट में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement