रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला गया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. रजत पाटीदार की कप्तानी मे बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बन गई. आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया.
रजत पाटीदार की ही कप्तानी मे आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: विराट कोहली के दम पर RCB चैंपियन, फाइनल में बने कई रिकॉर्ड
ठीक वैसे ही जैसे कभी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना दबदबा कायम किया था. आरसीबी टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई और चेन्नई के बाद बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सिर्फ तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई है.
बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही. इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शामिल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता. ध्यान रहे आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीता था, जो उसका पहला खिताब था.
𝗧𝗵𝗲 𝗖𝗿𝗼𝘄𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
BCCI President Mr. Mithun Manhas (@MithunManhas) & BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia (@lonsaikia) present the coveted #TATAIPL 2026 Trophy to captain Rajat Patidar as @RCBTweets claim their second consecutive title 👏#Final |… pic.twitter.com/Hwl0NjJ6Hn
कप्तान रजत पाटीदार की शांत और संतुलित कप्तानी ने पिछले दो सीजन में आरसीबी को नई पहचान दी है. अब वह उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जहां फिलहाल सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों का नाम दर्ज है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाए हैं.
Ee Sala Nu Cup Namdu! ❤️🔥🏆
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
Welcome to the RCB Era, ladies and gentlemen! 😎
You waited, you believed and you stayed… this one’s for you again, 12th Man Army! 🥹❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/04qxW21j9q
लगातार दो खिताब जीतने के बाद अब राजत पाटीदार का नाम IPL के सफल कप्तानों की सूची में मजबूती से दर्ज हो चुका है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस आईपीएल सीजन 15 मैचों में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए हैं. इस सीजन रजत ने 42 छक्के भी जड़े हैं. रजत पाटीदार ने RCB के लिए 28 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 20 में जीत और 8 में हार मिली है.