PSL 2026 Ball colour Change White to Pink: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2026) का आगाज विवादों के साथ हुआ है. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में ऐसी घटना देखने को मिली, जिसने लीग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए. कुल मिलाकर इस लीग (PSL) की पहले दिन ही बेइज्जती हो गई. कई फैन्स ने भी सवाल उठाए.
PS का पहला मैच गुरुवार (26 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच हुआ. जहां सफेद गेंद का रंग बदलकर गुलाबी हो गया. बताया गया कि किंग्समेन खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था, जिससे वह धीरे-धीरे गुलाबी और फिर लाल नजर आने लगी.
This is embarrassing moment for Hyderabad and Fawad Sarwar,
— SheR•ALI (@Sher__Ali)
Due to the trouser color of Hyderabad Kingsmen, the ball has turned into pink, Quality of jersey Should have been checked
यह मामला तब सामने आया जब हैदराबाद किंग्समैन टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने खुद इस पर ध्यान दिया. उन्होंने तुरंत अंपायरों से शिकायत की, जिसके बाद गेंद को बदलना पड़ा. इस दौरान मैदान पर अजीबोगरीब स्थिति बन गई.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाबुशेन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसा नहीं देखा कि कपड़ों के कारण गेंद का रंग बदल जाए. उन्होंने कहा कि आमतौर पर गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ी उसे अपने कपड़ों पर रगड़ते हैं, लेकिन इस तरह रंग उतरना बेहद असामान्य है.
उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी बल्ले या पैड के संपर्क में आने से गेंद पर हल्का रंग लग जाता है, लेकिन जर्सी से इस तरह का असर पहली बार देखने को मिला. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्रेंचाइजी मालिक जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे.
🚨🚨Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali)
"I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like
हार के बावजूद किंग्समैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया. उन्होंने विरोधी टीम को 'PSL का पहला पिंक-बॉल मैच' जीतने की बधाई दी.
Congratulations to the opposition on winning their first pink-ball game. 🩷
— Hyderabad Kingsmen (@HHKingsmen)
इस पूरे घटनाक्रम के बाद लीग की जमकर आलोचना हो रही है. क्रिकेट फैन्स और विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं कि एक प्रोफेशनल टूर्नामेंट में इतनी खराब क्वालिटी की किट कैसे इस्तेमाल की गई.
PSL 2026 के पहले मैच में क्या हुआ?
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए हैदराबाद किंग्समैन को 69 रन से हरा दिया. लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए और किंग्समेन के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में हैदराबाद की टीम 130 रन ही बना सकी.
इस मैच में लाहौर टीम के फखर जमां ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. लाहौर की टीम ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया और आसान जीत हासिल की.