scorecardresearch
 

PAK vs BAN: रन आउट से शुरू हुआ बवाल जुबानी 'जंग' तक पहुंचा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने एक-दूसरे पर लगाए जमकर आरोप

पाकिस्तान-बांग्लादेश दूसरे वनडे में सलमान अली आगा के रन-आउट को लेकर विवाद हुआ. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने उन्हें क्रीज से बाहर देखकर रन-आउट कर दिया. लिटन दास ने कहा कि यह पूरी तरह नियमों के अनुसार था और इसमें खेल भावना का उल्लंघन नहीं हुआ, जबकि आगा और रमीज राजा ने इसे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ बताया.

Advertisement
X
सलमान आगा और मिराज के बीच रन आउट का विवाद गहराया (Photo: ITG)
सलमान आगा और मिराज के बीच रन आउट का विवाद गहराया (Photo: ITG)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी वनडे सीरीज में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शुक्रवार यानी 13 मार्च को खेले गए दूसरे वनडे में एक रन-आउट को लेकर भी इसी तरह का विवाद खड़ा हो गया. इस घटना पर बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेटरों के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी बीच, बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने कहा कि यह पूरी तरह नियमों के अंदर था और इसमें खेल भावना (स्पिरिट ऑफ क्रिकेट) का उल्लंघन नहीं हुआ.

दरअसल, यह घटना 39वें ओवर में हुई, जब पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान अच्छी साझेदारी कर रहे थे. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे.

जानें क्यों मचा है बवाल

39वें ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने गेंद को हल्के से गेंदबाज की तरफ खेला. मिराज गेंद रोकने के लिए आगे बढ़े और उसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा से टकरा गए. गेंद पास में ही रुक गई और आगा कुछ देर के लिए क्रीज से बाहर रह गए.


इसी बीच आगा गेंद उठाकर मिराज को देने के लिए झुके, लेकिन मिराज ने जल्दी से गेंद उठाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप पर मार दी. अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर को भेजा और रिप्ले में पाया गया कि आगा का बल्ला क्रीज के अंदर नहीं था. इसके बाद उन्हें रन-आउट दे दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं तो खेल भावना दिखाता...', रन आउट विवाद पर पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी, बांग्लादेशी कप्तान को जमकर सुनाया

आगा ने जाहिर की नाराजगी

आगा इस फैसले से खुश नहीं दिखे और मिराज से उनकी बहस भी हुई. थोड़ी देर के लिए माहौल गरमा गया, जिसमें लिटन दास भी शामिल हो गए, लेकिन रिजवान ने बीच में आकर मामला शांत कराया. लेकिन मैच के बाद भी ये तनाव जारी है और दोनों ओर से बयानबाजी जारी है. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल है. 

क्या बोले लिटन दास

मैच के बाद लिटन दास ने कहा कि यह कोई चैरिटी मैच नहीं था. उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है, यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है. अगर नियमों के अनुसार आउट है, तो मुझे इसमें खेल भावना के खिलाफ कुछ नहीं लगता.”

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में मैदान पर तमाशा... रन आउट होने पर बांग्लादेशी कप्तान से भिड़े सलमान आगा, VIDEO

इस घटना पर कमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने कहा कि नियम के अनुसार यह आउट जरूर है, लेकिन इससे खेल भावना को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि बल्लेबाज गेंदबाज की मदद करने जा रहा था. हालांकि लिटन दास ने इस राय से सहमति नहीं जताई. उन्होंने कहा कि हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए आउट मतलब आउट ही होता है.

Advertisement

वहीं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने कहा कि अगर वह मिराज की जगह होते तो शायद ऐसा नहीं करते. उनके अनुसार खेल में स्पोर्ट्समैन स्पिरिट भी होनी चाहिए. इस विवाद के बावजूद मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 128 रन से हरा दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement