scorecardresearch
 

भड़के साउथ अफ्रीकी कोच, कहा- मुझे नहीं लगता कि यह टीम वर्ल्ड कप खेलने जाएगी

पांचवें वनडे में मेजबान पर 73 रन की जीत से भारत की अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में पहली सीरीज में जीत सुनिश्चित हुई.

Advertisement
X
टीम इंडिया (फोटो - BCCI)
टीम इंडिया (फोटो - BCCI)

साउथ अफ्रीका के निराश कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि उनके पास इस हार के लिए कोई बहाना नहीं है, जिससे उन्हें आगे के लिए काफी कुछ सोच विचार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि हम वर्ल्ड कप पर ध्यान लगाए हुए हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज जो आपने टीम देखी, वह उस टूर्नामेंट में जाएगी.’

पांचवें वनडे में कल साउथ अफ्रीका पर 73 रन की जीत से भारत की अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में पहली सीरीज में जीत सुनिश्चित हुई. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली.

पीटीआई के मुताबिक गिब्सन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा था कि हम बहाने नहीं बनाएंगे लेकिन बेहतर करने की कोशिश करेंगे. भारत के खिलाफ मिली हार ने हमें आगे सोचने के लिए बाध्य कर दिया है.'

Advertisement

गिब्सन ने स्वीकार किया कि भारत के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने वनडे सीरीज में उनकी टीम की पोल खोल दी लेकिन उन्हें लगता है कि वे इंग्लैंड में वर्ल्ड कप में इतने फायदेमंद हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के पास दो वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं और वे भले ही कहीं भी गेंद स्पिन करा सकते हों लेकिन हमारे पास इससे निपटने की कला सीखने के लिए पूरा साल बचा है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में गेंद इतनी स्पिन करेगी.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement