scorecardresearch
 

AUSvsNZ: कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के अंतिम टेस्ट को जीतने उतरेगा न्यूजीलैंड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट के जरिए न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम क्रिकेट को अलविदा कहेंगे लेकिन उनका फोकस अपनी विदाई से ज्यादा सीरीज में वापसी पर है.

Advertisement
X
ब्रेंडन मैकुलम
ब्रेंडन मैकुलम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट के जरिए न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम क्रिकेट को अलविदा कहेंगे लेकिन उनका फोकस अपनी विदाई से ज्यादा सीरीज में वापसी पर है. यह टेस्ट न्यूजीलैंड के कप्तान का 101वां और आखिरी टेस्ट होगा जो उनके घरेलू मैदान पर खेला जा रहा है.

पहला टेस्ट एक ने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में पीछे है. टेस्ट क्रिकेट में से भी सिर्फ एक कदम दूर हैं. उनके विदाई मैच के साथ ही वीकएंड की वजह से स्टेडियम में बड़ी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. टेस्ट के तीसरे दिन क्राइस्टचर्च में आए विनाशकारी भूकंप की पांचवीं बरसी है जिसमें 185 लोग मारे गए थे.

जज्बाती मौका होने के बावजूद मैकुलम ने कहा कि व्यवधानों को दूर रखना आसान है. उन्होंने कहा, ‘हमें टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी करनी है और पूरा फोकस उसी पर होगा.’ डग ब्रेसवेल और पीटर सिडल की चोटों के कारण दोनों टीमों के गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव किया गया है. न्यूजीलैंड टीम ने जहां हेनरी को टीम में जगह दी है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिडल की जगह पेटिंसन को मौका दिया है.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने हरे भरे विकेट को लेकर आशंकाओं को खारिज किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह चिंता का सबब है. हालात के अनुकूल खुद को ढालना अहम है. हमें पहले से पता था कि यहां हालात कैसे होंगे.

Advertisement

मैकुलम ने कहा, ‘विकेट पर काफी घास है और दोनों टीमों के गेंदबाजों को यह पसंद आएगा. बल्लेबाजों की राह आसान नहीं होगी.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement