भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी से फैन्स का दिल जीत लिया.
मैच के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स की ओर गया, ब्लैक जैकेट और ब्लैक गॉगल पहने धोनी बड़े ही कूल अंदाज में नजर आए. उनकी तस्वीरें और वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. इस दौरान उनको एक बच्चे ने चिप्स ऑफर किए. धोनी भी इस ऑफर को अस्वीकार नहीं कर पाए और कुछ चिप्स खाईं.
Safe to say, this kid has the best 'guess who I sat next to' story ever. 😎🤩#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/xsm27mbXsE
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
धोनी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए लगातार मैच देखने पहुंच रहे हैं. बर्मिंघम में पहले वनडे के दौरान भी उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
टीवी प्रसारण में कैद हुए वीडियो में धोनी के पीछे उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से शेयर की जाने लगीं.
यह पहली बार नहीं है जब मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर धोनी स्टेडियम में दिखाई दिए हों. इससे पहले 7 जुलाई को अपने 45वें जन्मदिन के दिन भी वह ट्रेंट ब्रिज में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान स्पॉट किए गए थे. उस समय भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी.
MS Dhoni at Edgbaston!😍
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) July 14, 2026
ಜಗತ್ತಿನ ಅತ್ಯಂತ ಅದೃಷ್ಟವಂತ ಮಗು ಅಂದ್ರೆ ಇದೆ.😎
📲 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #ENGvsIND | 👉 1st ODI | LIVE NOW | JioHotstar ನಲ್ಲಿ. pic.twitter.com/QtF8n6XDOJ
MS Dhoni snatching chips of a small fan😭😭😭 pic.twitter.com/9Wcr3OnePF
— Sarthak🍷 (@VibexSarthak) July 14, 2026
धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन भारतीय टीम और क्रिकेट से उनका जुड़ाव आज भी बरकरार है. टीम इंडिया के मैचों में उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए खास मानी जाती है. बर्मिंघम में पहले वनडे के दौरान भी स्टेडियम में बैठे 'कैप्टन कूल' का शांत और स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.