scorecardresearch
 

Snake in bathroom: बाथरूम गए और सामने दिख जाए सांप...ऐसी स्थिति में क्या करें? एक्सपर्ट्स ने बताए स्मार्ट तरीके

Snake in bathroom: बाथरूम में सांप का निकलना कोई आम बात नहीं है, यह पाइपलाइन में मौजूद बड़े खतरे की ओर इशारा करता है. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि सांप बाथरूम तक कैसे पहुंचते हैं और इन्हें रोकने के लिए आपको कौन से जरूरी कदम उठाने चाहिए.

Advertisement
X
बाथरूम में सांप देखते ही लोगों के पसीने छूट सकते हैं. (Photo: AI Generated)
बाथरूम में सांप देखते ही लोगों के पसीने छूट सकते हैं. (Photo: AI Generated)

Snake in bathroom: सोचिए, आप सुबह फ्रेश होने के लिए बाथरूम जाते और वहां कमोड या शावर के पास कोई रेंगता हुआ सांप दिख जाए तो उस समय आपकी हालत का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे. लेकिन कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जहां सांप घरों के बाथरूम में पाए गए हैं. बाथरूम में सांप का निकलना सिर्फ डर की बात नहीं है बल्कि यह घर के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही का संकेत भी है. सांप अंधेरी और नमी वाली जगहों के शौकीन होते हैं और बाथरूम उनके लिए बेस्ट ऑपशंस होता है. आखिर सांप बाथरूम तक कैसे पहुंच जाते हैं और इन्हें रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इस बारे में जानना काफी जरूरी है.

बाथरूम तक कैसे पहुंचता है सांप?

एक्सपर्ट्स कहते हैं, बाथरूम में सांप के आने के सबसे बड़े कारण ड्रेनेज सिस्टम और पाइपलाइन होते हैं. यदि आपका ड्रेन पाइप ठीक से ढका नहीं है या उसमें दरारें मोटी हैं तो सांप सीवर लाइनों के जरिए सीधे आपके बाथरूम के कमोड या नालियों तक पहुंच सकते हैं.

इसके अलावा बाथरूम की खिड़कियों, एग्जॉस्ट फैन के खुले छेदों और दीवारों की छोटी दरारों से भी ये अंदर घुस आते हैं. सांपों को पानी और नमी बहुत पसंद है और यदि आपका बाथरूम अक्सर गीला बना रहता है या वहां कॉकरोच और चूहे हैं तो सांप का वहां आना तय हो सकता है.

क्या सावधानियां रखें?

बाथरूम को सांप-प्रूफ बनाने के लिए आपको कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने होंगे. सबसे पहले अपने बाथरूम के ड्रेन आउटलेट्स पर मजबूत जाली लगवाना शुरू करें. यह सबसे इफेक्टिव सॉल्यूशन है जो सांपों को पाइप से अंदर आने से रोकता है.

Advertisement

एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (USA) की गाइडलाइंस के मुताबिक, घर के आसपास की झाड़ियों और कचरे को साफ रखें, क्योंकि यही वो जगहें हैं जहां से सांप घर के अंदर का रास्ता ढूंढते हैं. इसके अलावा बाथरूम की उन जगहों को सील करें जहां पाइप दीवार के अंदर से गुजरते हैं.

कई बार पाइप के आसपास खाली जगह बच जाती है जिसे आप सीमेंट या सिलिकॉन सीलेंट से भर सकते हैं. बाथरूम को हमेशा साफ और सूखा रखने की कोशिश करें क्योंकि नमी सांपों को अट्रैक्ट करती है.

सांप दिख जाए तो क्या करें?

नेशनल वाइल्डलाइफ फेडरेशन (USA) के एक्सपर्ट्स कहते हैं, यदि दुर्भाग्य से आपको बाथरूम में सांप दिख जाए तो सबसे पहले पैशेंस बनाए रखें. पैनिक करने से सांप भी डर सकता है और हमला कर सकता है. सबसे पहले बाथरूम का दरवाजा बंद करें और नीचे की गैप को तौलिये से सील कर दें ताकि सांप बाहर न निकल पाए. फिर तुरंत किसी प्रोफेशनल स्नेक कैचर को फोन करें. खुद से उसे भगाने या मारने की कोशिश कभी न करें क्योंकि एक गलत कदम आपकी जान के लिए भारी पड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement