scorecardresearch
 

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर! ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, पहली बार हुआ ये करिश्मा

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं, स्टार्क से पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लायन यह रिकॉर्ड बना चुके हैं.

Advertisement
X
स्टार्क ने किया कमाल. (PHOTO: AP)
स्टार्क ने किया कमाल. (PHOTO: AP)

ऑस्ट्रलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 450 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह यह बड़ा मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में चल रहे मुकाबले के तीसरे दिन स्टार्क ने वियान मुल्डर को आउट करके यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. मुल्डर को मैट रेंशॉ के हाथों कैच आउट कराके स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर का 450वां विकेट झटका.

सबसे खास बात यह है कि स्टार्क ने गेंदों के मामले में महान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मैक्ग्रा ने अपने 450 विकेट 23,474 गेंदें फेंककर पूरे किए थे, जबकि स्टार्क ने महज 20,577 गेंदों में ही यह जादुई आंकड़ा छू लिया. 

हालांकि, मैचों के लिहाज से मैक्ग्रा ने 100 मैचों में यह कारनामा किया था, जबकि स्टार्क ने अपने 109वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने अपने 80वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी.

Advertisement

इसके अलावा शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लियोन के बाद मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 450 या उससे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उनकी यह शानदार गेंदबाजी कंगारू टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई है.

बाएं हाथ के गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क सबसे आगे

मिचेल स्टार्क: 450* विकेट (109 मैच)
रंगना हेराथ: 433 विकेट (93 मैच)
वसीम अकरम: 414 विकेट (104 मैच)
डैनियल विटोरी: 362 विकेट (113 मैच)
रवींद्र जडेजा: 556 विकेट (91 मैच)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement