scorecardresearch
 

MI vs SRH: 243 रन बनाकर भी नहीं जीत पाई मुंबई, हैदराबाद ने 6 विकेट से रौंदा

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई इंडियंस की हालत इस वक्त “करो या मरो” जैसी हो गई है. आधा सीजन गुजर चुका है, लेकिन टीम का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है. हालांकि, कागजों पर अभी भी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा है.

Advertisement
X
मुंबई ने रिकेल्टन के तूफानी शतक के दम पर हैदराबाद के सामने 243 रन बनाए थे. (Photo: ITG)
मुंबई ने रिकेल्टन के तूफानी शतक के दम पर हैदराबाद के सामने 243 रन बनाए थे. (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 41वां मैच आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुआ. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मुंबई ने रिकेल्टन के तूफानी शतक के दम पर हैदराबाद के सामने 243 रन बनाए थे. हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया. इस मैच में भी रोहित शर्मा नहीं खेले. हार्दिक ने बताया कि अभी रोहित की वापसी में एक-दो मैच और लगेंगे.

हैदराबाद की पारी

244 रनों के जवाब में उतरी हैदराबाद की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और पावरप्ले में यानी 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 92 पर पहुंचा दिया, लेकिन 9वें ओवर में अभिषेक और ईशान दोनों ही अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन का तूफान आया. हेड का विकेट गिरने के बाद क्लासेन ने मोर्चा संभाला और शानदार फिफ्टी जड़ी. उनकी इस ताबड़तोड़ फिफ्टी के दम पर हैदराबाद ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया.

ऐसे रही मुंबई की पारी

मुंबई के लिए पारी का आगाज रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने किया. दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की. और पावरप्ले में ही मुंबई का स्कोर बिना विकेट गंवाए 78 तक पहुंचा दिया. मुंबई इंडियंस को पहला झटका 8वें ओवर में लगा जब जैक्स 22 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव इस मैच में भी फ्लॉप रहे और केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान मलिंगा ने उनका विकेट झटका. इसके बाद नमन धीर और रिकेल्टन के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 14वें  ओवर में रिकेल्टन 22 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन रिकेल्टन जमे रहे. उन्होंने 44 गेंदों में आईपीएल शतक जमाया.

Advertisement

इसके बाद हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी पारी खेली. लेकिन रिकेल्टन 123 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसके दम पर मुंबई ने हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार.

मुंबई इंडियंस की हालत इस वक्त “करो या मरो” जैसी हो गई है. आधा सीजन गुजर चुका है, लेकिन टीम का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है. हालांकि, कागजों पर अभी भी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा है. सात मैच बाकी हैं और 14 पॉइंट्स दांव पर हैं.

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उनका लगातार अस्थिर प्रदर्शन रहा है. बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में टीम संघर्ष करती नजर आई है. बल्लेबाज़ों की बात करें तो Tilak Varma टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन वह भी लीग में काफी नीचे हैं. Suryakumar Yadav, जो पिछले सीजन में शानदार फॉर्म में थे, इस बार सिर्फ 157 रन ही बना पाए हैं. 

Advertisement

गेंदबाज़ी भी टीम की कमजोरी बनी हुई है. जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज़ असरदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. ऐसे में टीम लगातार दबाव में दिख रही है.

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, क्योंकि यहां औसत स्कोर 200 के पार रहता है. लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा. कुल मिलाकर, मुंबई इंडियंस के पास अभी भी मौका है, लेकिन अब हर मैच उनके लिए फाइनल जैसा है. अगर टीम ने जल्द वापसी नहीं की, तो इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना तय है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement