ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल को भारत के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है. इसी के साथ कॉर्नवॉल अपना नाम क्रिकेट खेलने वाले सबसे भारी भरकम खिलाड़ियों की सूची में दर्ज करा लेंगे.
26 साल का यह खिलाड़ी छह फुट छह इंच का है और उसका वजन 140 किलोग्राम है. उसके नाम 55 प्रथम श्रेणी मैचों में 260 विकेट और 2,224 रन हैं. यह भारी भरकम खिलाड़ी 2017 में चर्चा में आया था, जब इस क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 61 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. तब उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें जल्द ही वेस्टइंडीज टीम में शामिल कर लिया जाएगा.

इससे पहले कॉर्नवॉल जुलाई 2016 में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भारत के खिलाफ तीन दिवसीय टूर मैच में हिस्सा लिया था. वेस्टइंडीज बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की और से खेलते हुए कॉर्नवॉल ने तब चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे के विकेटों सहित पांच विकेट चटकाए थे.
रहकीम ने 2014 में लीवार्ड आइलैंड्स के साथ अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था. उनके वजन को लेकर कुछ चिताएं थीं और बीते साल कोशिश की गई थी कि उनको सही आकार में लाया जाए. विंडीज की उस समय की चयन समिति के अध्यक्ष कार्टनी ब्राउन ने कॉर्नवॉल के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी चलाया था. आखिरकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वह टीम में जगह बना पाने में सफल रहे.
Rahkeem Cornwall in first-class cricket:
55 games
2224 runs at 24.43, 1 hundred, 13 fifties
260 wickets at 23.90, 17 five-wicket hauls, 2 10-wicket matches
Glad he's finally won a maiden Test call-up?#WIvIND pic.twitter.com/pLuTRbtNuK
— ICC (@ICC) August 10, 2019
क्रिकेट वेस्टइंडीज की अंतरिम चयन समिति के हेड ऑफ क्रिकेट रॉबर्ट हेंस ने कहा, 'कॉर्नवॉल लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मैच विजेता खिलाड़ी साबित हुए हैं. इसलिए हमें लगता है कि उनकी टीम में आना इस समय बनता है.'
हेंस ने कहा, 'हमें लगता है कि वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण को अपनी पैनी टर्न और अतिरिक्त बाउंस से ज्यादा आक्रमक बनाएंगे. वह हमारी बल्लेबाजों को भी गहराई देंगे. हमें उम्मीद है कि वह टीम में योगदान देने में सफल रहेंगे.' भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह दोनों मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे.
लेवरॉक
127 के लेवरॉक के 12 साल बाद आया 140 किलो का रहकीम
सबसे वजनदार क्रिकेटर की बात हो, तो कई भारी भरकरम क्रिकेटरों के चहेरे सामने आते हैं. उनमें से बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक भारत के लिए जाना पहचाना नाम है. 2007 वर्ल्ड कप के दौरान इसी वजनदार लेवरॉक ने रॉबिन उथप्पा का एक यादगार कैच पकड़ा था. 127 किलोग्राम वाले लेवरॉक के बाद अब एक और वजनदार क्रिकेटर इंटरनेशनल टीम में आने को तैयार है.