scorecardresearch
 

इंजर्ड लुंगी एनग‍िडी क्या IPL 2026 में अब खेल पाएंगे? आ गया अपडेट, इस प्लेयर की एंट्री

द‍िल्ली कैप‍िटल्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि लुंगी एनग‍िडी सिर में चोट के कारण कम से कम दो मैचों से बाहर हो गए हैं. पंजाब के खिलाफ मैच में कैच पकड़ते समय चोटिल हुए लुंगी को अस्पताल ले जाया गया था. अब उनकी रिकवरी पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement
X
लुंगी एनग‍िडी IPL 2026 के कम से कम 2 मैच से बाहर हो गए हैं (Photo: PTI)
लुंगी एनग‍िडी IPL 2026 के कम से कम 2 मैच से बाहर हो गए हैं (Photo: PTI)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के बीच द‍िल्ली कैप‍िटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनग‍िडी सिर में लगी गंभीर चोट के चलते कम से कम दो मैचों से बाहर हो गए हैं.

पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लुंगी एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए थे. तब पंजाब की पारी के दौरान प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में वह संतुलन खो बैठे और उनका सिर जमीन से टकरा गया. स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि बाद में राहत की खबर आई कि लुंगी की हालत स्थिर है, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है. इसी वजह से वह आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेंगे.

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जाएगी.

Advertisement

लुंगी की गैरमौजूदगी में DC ने अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया है, जिन्हें उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला है.

वहीं, इस मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा. इसके बावजूद पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया, जिससे द‍िल्ली को हार का सामना करना पड़ा.

अब सबकी नजर लुंगी की फिटनेस पर टिकी है, क्योंकि IPL के अहम चरण में उनकी वापसी DC के लिए बेहद जरूरी होगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement