scorecardresearch
 

संगकारा बोले- भारत के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेले युवा श्रीलंकाई टीम

संगकारा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि श्रीलंका की युवा टीम पूरी आक्रामकता के साथ खेले. खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सकारात्मक क्रिकेट खेलें."

Advertisement
X
कुमार संगकारा
कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का कहना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में करो या मरो का मुकाबला जीतने के लिए श्रीलंका को भारत का सामना आक्रामकता से करना होगा. दक्षिण अफ्रीका से पहले मैच में पराजय झेलने के बाद अब श्रीलंका को हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी.

युवा श्रीलंका टीम खेले आक्रामक क्रिकेट
संगकारा ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, "मैं चाहता हूं कि श्रीलंका की युवा टीम पूरी आक्रामकता के साथ खेले. खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सकारात्मक क्रिकेट खेलें." उन्होंने कहा, "यदि वो ऐसा कर सके तो उलटफेर कर पाएंगे. लेकिन भारतीय टीम के सामने यह उतना आसान नहीं है जो पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी है." श्रीलंकाई कप्तान उपुल थरंगा धीमी ओवरगति के कारण दो मैचों से बाहर है जबकि एंजेलो मैथ्यूज़ का फिटनेस कारणों से खेलना संदिग्ध है.

Advertisement

संगकारा ने आगे कहा कि श्रीलंका के लिए हालात अच्छे नहीं हैं. यदि मैथ्यूज़ यह अहम मुकाबला नहीं खेल पाते हैं तो टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा. उसके फिट होने पर भी धीमी ओवरगति चिंता का विषय है. थरंगा का बाहर रहना दुखद है." उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ पहले 10 ओवर में विकेट लेना अहम होगा. उन्होंने कहा, "भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनके आक्रमण में विविधता है. श्रीलंका को गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा."

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement