scorecardresearch
 

कुलदीप यादव की शादी में मोहम्मद कैफ का धमाल... रिंकू सिंह-तिलक वर्मा पर उड़ाए पैसे, VIDEO

कुलदीप यादव की शादी में भारतीय क्रिकेटर्स ने जमकर धमाल मचाया. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकटर मोहम्मद कैफ भी इस शादी समारोह में शरीक होने के लिए मसूरी पहुंचे थे. कैफ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंधे (Photo: instagram/@mohammadkaif87)
कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंधे (Photo: instagram/@mohammadkaif87)

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च (शनिवार) को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाई. इस भव्य समारोह में परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं. शादी के जश्न में संगीत, नाच-गाना और पारंपरिक रस्मों का खास माहौल देखने को मिला.

कुलदीप यादव की शादी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ युवा खिलाड़ियों साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.  वीडियो में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बारात आगे बढ़ रही है और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खिलाड़ी पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं.

रिंकू सिंह और तिलक वर्मा खासतौर पर काफी उत्साह के साथ थिरकते दिखे, जबकि युजवेंद्र चहल भी अपने मजाकिया अंदाज में डांस करते नजर आए. इस दौरान मोहम्मद कैफ ने जश्न में चार चांद लगा दिए. उन्होंने डांस करते हुए रिंकू सिंह और तिलक वर्मा पर पैसे उड़ाए, जो भारतीय शादियों में खुशी और शुभकामनाएं जतान की पारंपरिक रस्म मानी जाती है.

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर्स के इस मस्ती भरे पल का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैन्स को मैदान के बाहर खिलाड़ियों की यह दोस्ती और मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है. यह वीडियो दिखाता है कि क्रिकेटर्स सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि निजी मौकों पर भी एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं.

कुलदीप का शानदार रहा है रिकॉर्ड
कुलदीप यादव आईसीसी मेन्स  टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि इस टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने का मौका मिला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था. कोलंबो के आर. प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए उस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए 191 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट अपने नाम किए हैं. 31 वर्षीय कुलदीप यादव ने अपने करियर में 9 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा भी किया है, जो उनकी मैच जिताने की क्षमता को दर्शाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement