scorecardresearch
 

968 दिन बाद वनडे में लौटे बुमराह... आते ही इतिहास रचा, इंग्लैंड में भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने

968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम ODI में इतिहास रच दिया. उन्होंने 150 वनडे विकेट पूरे किए और भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बने. साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। बुमराह के नाम अब इंग्लैंड में 31 वनडे विकेट हैं.

Advertisement
X
बुमराह ने आते ही मचाया धमाल. (Photo, AFP)
बुमराह ने आते ही मचाया धमाल. (Photo, AFP)

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट खेलने उतरे जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन के लंबे इंतजार को यादगार बना दिया. इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में वापसी करते ही बुमराह ने न सिर्फ 150 वनडे विकेट पूरे किए, बल्कि इंग्लैंड की धरती पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

150 विकेट... शमी और कुलदीप के खास क्लब में बुमराह

बुमराह ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 4605 गेंदें लीं. वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए.

भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट

मोहम्मद शमी- 4070 गेंद
कुलदीप यादव- 4513 गेंद
जसप्रीत बुमराह- 4605 गेंद
अजीत आगरकर- 5027 गेंद
इरफान पठान- 5131 गेंद

पारी के 13.1 ओवर में बुमराह की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक पवेलियन लौट गए. बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसमें अतिरिक्त उछाल और बाहर की ओर मूवमेंट था. ब्रूक ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया. पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने आसान कैच लपक लिया.

Advertisement

लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और धार में कोई कमी नहीं आई है.

इंग्लैंड में बुमराह का दबदबा... सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

बुमराह ने इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में भी अपना दबदबा कायम रखा है. इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट:

जसप्रीत बुमराह- 31 विकेट
रवींद्र जडेजा- 30 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 28 विकेट
मदन लाल- 27 विकेट
मोहम्मद शमी- 26 विकेट

वापसी में मिला दोहरा तोहफा

बुमराह के लिए यह मुकाबला सिर्फ वापसी का मैच नहीं था, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम और गहरा करने का मौका भी था. 968 दिन बाद वनडे में उतरते ही उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें भारत की गेंदबाजी का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है.

चोट से वापसी... लंबा इंतजार... लेकिन मैदान पर उतरते ही वही पुराना बुमराह- सटीक, खतरनाक और रिकॉर्ड तोड़ने वाला.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement