scorecardresearch
 

चेन्नई-हैदराबाद मैच में गरमाया माहौल... अफ्रीकी खिलाड़ी से भिड़ गए संजू सैमसन, VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई उस तीखी बहस की रही, जिसने चेपॉक के माहौल में अलग ही रोमांच भर दिया.

Advertisement
X
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन में हुई भिड़ंत. (Photo: Screengrab/JioHotstar)
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन में हुई भिड़ंत. (Photo: Screengrab/JioHotstar)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सोमवार (19 मई) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला. सीएसके के विकेटकीपर संजू सैमसन और एसआरएच के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच हुई तीखी बहस ने तो मैच का माहौल पूरी तरह गरमा दिया.

यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में हुई. नूर अहमद ने उस ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फेंकी, जो एक गुगली थी. क्लासेन बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई. सैमसन ने पलभर में बेल्स उड़ाकर क्लासेन को स्टम्प आउट कर दिया.

संजू सैमसन की यह फुर्ती देखकर फैन्स को तुरंत महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई. सोशल मीडिया पर भी इस स्टम्पिंग की तुलना धोनी की क्लासिक विकेटकीपिंग से होने लगी. हालांकि असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ. 26 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर लौट रहे हेनरिक क्लासेन ने पिच के पास संजू सैमसन से कुछ कहा. जवाब में संजू सैमसन भी पीछे नहीं हटे.

दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ सेकंड तक तीखी बहस चली. साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पवेलियन की ओर लौटते वक्त भी पीछे मुड़कर लगातार कुछ कहते नजर आए, जिससे साफ था कि मामला सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं था. मैदानी अंपायरों ने माहौल को शांत करने की कोशिश की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान है ये तेज गेंदबाज

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि गुजरात टाइटन्स भी अंतिम-4 में पहुंच गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 180/7 का स्कोर बनाया.

संजू सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और शुरुआती ओवरों में लगातार चौके जड़े, लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने शानदार वापसी करते हुए तीन बड़े विकेट निकाले और सीएसके को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. मध्यक्रम में कार्तिक शर्मा ने तेज 32 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली. इसके बावजूद सीएसके  200 रनों तक नहीं पहुंच सकी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement