आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर चल रही अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पंत टीम नहीं छोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर वह सिर्फ हंसते हैं.
“मैं बन गया हूं पंचिंग बैग”
गोयनका ने कहा कि IPL के दौरान वह सोशल मीडिया का “पंचिंग बैग” बन जाते हैं. उन्होंने कहा, लोग लगातार यह अटकलें लगाते हैं कि ऋषभ पंत टीम में रहेंगे या नहीं. मैं इन सब पर सिर्फ हंसता हूं. कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सिर्फ व्यूज़ चाहिए होते हैं.
खराब रहा था IPL 2025
आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने पिछले सीजन कुल 14 मैच में 269 रन बनाए थे (2017 के बाद सबसे खराब सीजन) पंत की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही, क्योंकि LSG 10 टीमों में 7वें स्थान पर रही. टीम को खासकर तेज गेंदबाजी यूनिट में चोटों से काफी नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें: पापा सचिन की तरह भारी बैट यूज करते हैं अर्जुन तेंदुलकर... ऋषभ पंत के सामने किया खुलासा, VIDEO
“चार तेज गेंदबाज नहीं हों तो कप्तान क्या करेगा?”
गोयनका ने पंत का बचाव करते हुए कहा, “अगर किसी कप्तान के पास चार तेज गेंदबाज ही नहीं हों, तो वह क्या करेगा? आपको हालात भी देखने होंगे. मुझे पंत पर पूरा भरोसा है.”
27 करोड़ का दबाव भी पड़ा भारी
पंत को IPL 2025 से पहले 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. लेकिन बड़ी कीमत और चोटों से जूझती टीम के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ. गोयनका ने माना कि टीम से कई गलतियां हुईं. उन्होंने कहा, “पिछले साल हमारे पास ट्रॉफी जीतने लायक टीम ही नहीं थी. ऑक्शन में और टीम बनाने में हमसे गलतियां हुईं. लेकिन इस साल हमने उन कमियों को दूर किया है.”
यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इरफान पठान ने क्यों दी वॉर्निंग? कहा- आसान नहीं होगा ये सीजन
2026 के लिए मजबूत टीम तैयार
IPL 2026 के लिए LSG ने संतुलित टीम बनाने पर फोकस किया है.
* मयंक यादव फिट होने के करीब
* मोहसिन खान और आवेश खान उपलब्ध
* एनरिक नोर्किया को 2 करोड़ में खरीदा
* जोस इंग्लिश को 8 करोड़ में शामिल किया
गोयनका ने कहा, “लोग कहते हैं कि इंग्लिस के लिए 8 करोड़ ज्यादा हैं, लेकिन मुझे लगता है यह शानदार डील है. अगर मैं नोर्किया को 2 करोड़ में लेता हूं, तो मुझे इंग्लिस को लेने की आजादी मिलती है.” LSG अपना पहला मैच 1 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है.