LSG vs DC IPL 2026 Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के प्लेइंग 11 को लेकर कई बड़े संकेत मिले हैं, जिनमें सबसे बड़ी खबर है मयंक यादव की वापसी.
यह मुकाबला बुधवार (1 अप्रैल को) लखनऊ में मौजूद भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है. मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा और टॉस उससे आधा घंटे पहले टॉस होगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े और सरप्राइजिंग बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नीतीश राणा और मयंक यादव पर खास नजर रहेगी. इकाना की पिच अब हाई-स्कोरिंग बन चुकी है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प होगा.
LSG के हेड कोच जस्टिन लेंगर ने साफ कर दिया है कि मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं और सीजन का पहला मैच खेलेंगे. 150 किमी/घंटा की रफ्तार से सुर्खियां बटोरने वाले मयंक पिछले दो साल में चोटों से जूझते रहे हैं.
अगर एनरिक नोर्किया वानिंदु हसरंगा की जगह खेलते हैं तो LSG को इम्पैक्ट सब के तौर पर भारतीय बल्लेबाज खिलाना होगा. विकल्पों में अक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी और हिम्मत सिंह शामिल हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा सवाल है मिचेल स्टार्क का रिप्लेसमेंट कौन होगा? टीम टी नटराजन को मौका दे सकती है, जबकि विदेशी पेसर के तौर पर दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी से आगे दिख रहे हैं.
DC की मिडिल ऑर्डर मजबूत है जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट में चमकने वाले आकिब नबी डेब्यू कर सकते हैं.
LSG की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी /हिम्मत सिंह,, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, एनरिक नोर्किया
DC की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल, पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल होगा, पिछले सीजन यहां औसत स्कोर 187 रहा, तापमान करीब 28°C रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
LSG के आगे के मैच
5 अप्रैल vs SRH (हैदराबाद)
9 अप्रैल vs KKR (कोलकाता)
12 अप्रैल vs GT (लखनऊ)
DC के आगे के मैच
4 अप्रैल vs MI (दिल्ली)
8 अप्रैल vs GT (दिल्ली)
11 अप्रैल vs CSK (चेन्नई)
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेट कीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विपराज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमिसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, करुण नायर, पथुम निसंका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल