scorecardresearch
 

'बेबी मलिंगा' हुए फ‍िट, IPL में गरजने को तैयार... CSK नहीं अब इस टीम के लिए उगलेंगें गेंदों से आग, विरोधियों की शामत तय!

IPL खेलने के लिए बेबी मल‍िंगा के नाम से मशहूर क्रिकेटर को NOC मिल चुका है. KKR के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि टीम पहले से ही चोटिल गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही है. हालांकि, उनके टीम से जुड़ने की तारीख अभी तय नहीं है.

Advertisement
X
मथीशा पथ‍िराना आईपीएल में CSK के लिए खेल चुके हैं (Photo: PTI)
मथीशा पथ‍िराना आईपीएल में CSK के लिए खेल चुके हैं (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ी राहत मिली है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बेबी मल‍िंगा नाम से मशहूर अपने स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथ‍िराना (Matheesha Pathirana) को फिट घोषित कर दिया है और उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी दे दिया गया है.

पथिराना की फिटनेस को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन SLC के सचिव बंदुला द‍िसानायके (Bandula Dissanayake) ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अब खेलने के लिए तैयार है.

उन्होंने PTI से बातचीत में कहा- जहां तक मुझे जानकारी है, वह फिट हैं और हमने उन्हें IPL में भाग लेने के लिए NOC दे दिया है. फिलहाल हमें इससे ज्यादा जानकारी नहीं है. उनकी मैच फिटनेस का आकलन अब फ्रेंचाइजी करेगी."हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पथिराना KKR टीम से कब जुड़ेंगे.

KKR ने पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, जहां उन्होंने अपने चार ओवर पूरे करने के बाद मैदान छोड़ दिया था. यह चोट उनके पिंडली (calf) में आई थी.

Advertisement

'बेबी मलिंगा' पथिराना अपनी अनोखी एक्शन और डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के सेटअप से निकले हैं और 2022 से अब तक 32 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं.

क्या KKR की गेंदबाजी IPL 2026 में कमजोर?
KKR की तेज गेंदबाजी पहले से ही कमजोर स्थिति में है. टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्ष‍ित राणा (Harshit Rana) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि मुस्ताफ‍िजुर रहमान को BCCI के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया गया था. उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेस‍िंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया गया है. इसी बीच टीम कैम्प के दूसरे दिन आकाश मधवाल, नवदीप सिंह और स‍िमरजीत सिंह ट्रायल देते नजर आए.

कोलकाता की टीम में न्यूजीलैंड के सूरमा 
वैसे कोलकाता की टीम को मजबूती देने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फ‍िन एलन, ट‍िम स‍िफर्ट और रच‍िन रवींद्र भी टीम से जुड़ने वाले हैं. टीम 25 मार्च को मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां 29 मार्च को उनका पहला मुकाबला मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ है. 

इसके बाद KKR अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में लगातार तीन मैच खेलेगी. 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच होना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement