कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. 26 मई (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से हरा दिया. केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता. वहीं सनराइजर्स का दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया.
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अहम रोल निभाया. हर्षित ने फाइनल मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए. क्लासेन का विकेट काफी अहम था क्योंकि वह क्रीज पर सेट हो चुके थे. क्लासेन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
...जब हर्षित राणा पर लगा था बैन
22 साल के हर्षित राणा शुरुआती मैचों के दौरान खेल से ज्यादा अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में छाए रहे थे. 23 मार्च को हर्षित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद उनकी 60 फीसदी मैच फीस कटी थी. इसके बाद हर्षित ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी कुछ इसी तरह से जश्न मनाने की कोशिश की थी. इसके चलते उनपर एक मैच का बैन लगा था और उनकी सौ फीसदी मैच फीस भी कटी.
Sealed with a kiss 🫣
— JioCinema (@JioCinema)
Watch with now in Bengali 🤩
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं हर्षित
हर्षित राणा का जन्म दिल्ली में हुआ था और वह दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. हर्षित ने अब तक 7 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट-ए और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास मैचों में हर्षित ने 26.35 के एवरेज से 28 विकेट लिए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हर्षित ने 343 रन भी बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल रहे.
लिस्ट-ए मैचों में हर्षित राणा के नाम पर 23.45 की औसत से 22 विकेट दर्ज हैं. वहीं टी20 मैचों में हर्षित ने 23.64 के एवरेज से 28 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल 2024 में हर्षित ने 13 मैच खेलकर 19 विकेट लिए. इस दौरान उनका एवरेज 20.15 और इकोनॉमी रेट 9.08 रहा. हर्षित कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे. आंद्रे रसेल ने भी आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए 19 विकेट हासिल किए.
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन
• विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 741 रन
• ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)- 583 रन
• रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)- 573 रन
• ट्रेविस हेड (सनराइ़जर्स हैदराबाद)- 567 रन
• संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)- 531 रन
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट
• हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स)- 24 विकेट
• वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 21 विकेट
• जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)- 20 विकेट
• आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 19 विकेट
• हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 19 विकेट