scorecardresearch
 

मलयालम बिग बॉस में बड़ा ड्रामा, नेहा फातिमा ने संतोष को किया प्रपोज, रोते हुए पेरेंट्स ने शो छोड़ने को कहा

नेहा फातिमा के माता-पिता आने वाले वीकेंड एपिसोड में 'बिग बॉस मलयालम 8' में आएंगे और उससे शो छोड़कर घर वापस चलने के लिए कहेंगे. जिसका प्रोमो सामने आ गया है.

Advertisement
X
मलयालम बिग बॉस में क्या हुआ? (Photo:x/@JioHotstarMal)
मलयालम बिग बॉस में क्या हुआ? (Photo:x/@JioHotstarMal)

'बिग बॉस मलयालम 8' का आने वाला वीकेंड एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है, क्योंकि नेहा फातिमा के माता-पिता शो में एक ऐसी गुजारिश लेकर आ रहे हैं जो घर के अंदर उनके सफर को पूरी तरह बदल सकती है. एक नए प्रोमो में, वे नेहा से उसके हालिया फैसलों को लेकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उससे शो छोड़कर घर वापस चलने के लिए कह रहे हैं.

यह सब तब सामने आया, जब नेहा ने शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट संतोष राज (जिन्हें ताशी भी कहा जाता है) को प्रपोज किया था. जिसके बाद नेहा के माता-पिता काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. वे घर के अंदर नेहा के बर्ताव को लेकर अपनी चिंता जताते हैं और उससे कहते हैं कि बाकी कंटेस्टेंट उसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

आने वाले एपिसोड के प्रोमो में होस्ट मोहनलाल, नेहा के माता-पिता का स्टेज पर स्वागत करते हैं. वे दोनों काफी भावुक दिख रहे हैं और घर के अंदर नेहा के फैसलों पर सवाल उठाते हैं.

प्रोमो में नेहा के पिता उससे पूछते हैं, 'नेहा, क्या तुम्हें हम याद हैं? हमें तो नहीं लगता कि तुम्हें हम याद हैं.' नेहा की मां भी रो पड़ती हैं और उससे पूछती हैं कि मना करने के बावजूद वह गेम क्यों खेल रही है? उन्हें चिंता है कि नेहा इमोशनल रूप से जुड़ रही है और बाकी कंटेस्टेंट उसकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं.

नेहा की मां रोते हुए कहती हैं, 'बाकी सब तो गेम खेल रहे हैं, लेकिन तुम भावनाओं में उलझ रही हो. तुम्हारा इस्तेमाल किया जा रहा है. तुम वही गेम खेल रही हो, जिसे खेलने से हमने तुम्हें मना किया था. तुम किसी उम्मीद को पकड़े बैठी हो, है ना? मुझे इसका 100 गुना ज्यादा दुख हो रहा है.'

Advertisement

टीजर के आखिर में, मोहनलाल बताते हैं कि नेहा के माता-पिता एक खास गुजारिश लेकर आए हैं. एक पिता होने के नाते, वे उनकी भावनाओं को समझते हैं. मोहनलाल ने कहा, 'मैं भी एक बेटी का पिता हूं. वे यहां इस जिद के साथ आए हैं कि वे नेहा को वापस घर ले जाना चाहते हैं.'

अपने माता-पिता की बातें सुनकर नेहा पूरी तरह टूट जाती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह शो छोड़कर वापस जाती है या अपना सफर जारी रखती है. आगे क्या होता है, यह जानने के लिए दर्शकों को एपिसोड का इंतजार करना होगा.

नेहा के माता-पिता उससे क्यों नाराज हैं?
बता दें कि हाल ही में नेहा ने बिग बॉस हाउस के अंदर अपने साथी कंटेस्टेंट ताशी के लिए अपनी फीलिंग का इजहार किया था. उसने उससे कहा कि शो के बाद वह उनके रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहेगी, बशर्ते उसके माता-पिता इसके लिए मान जाएं.

उसने यह बात तब कही, जब उसे पता चला कि ताशी साथी कंटेस्टेंट वेदांगी के साथ फ्लर्ट कर रहा था, जिस पर उसने गुस्से में रिएक्शन दिया था. इस घटना के बाद, ताशी ने नेहा को यकीन दिलाया कि वेदांगी को लेकर उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था.

Advertisement

इससे पहले के एक एपिसोड में, ताशी ने एक और कंटेस्टेंट, मृदुला से बात करते हुए नेहा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement