scorecardresearch
 

टीम इंडिया को झटका! लंगड़ा रहे धवन, पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बाएं टखने में पट्टियां बंधी थीं.

Advertisement
X
शिखर धवन
शिखर धवन

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. भारतीय टीम की रवानगी से पहले धवन को लंगड़ाते हुए टीम होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया. उनके बाएं टखने में पट्टियां बंधी थीं.

उनके साथ फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी थे और उनका एमआरआई स्कैन कराया गया. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘शिखर धवन के टखने की चोट की जांच की गई. फिजियो ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है. अभी के हिसाब से वह टीम के साथ दौरे पर जा रहे हैं, हालांकि यह तय नहीं है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध रहेगा या नहीं.’

अगर धवन पहले टेस्ट मैच के लिए अनफिट करार दे दिए जाते हैं, तो फिर अच्छे फार्म में चल रहे केएल राहुल को मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करना पड़ सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement