scorecardresearch
 

चोटिल मोहित शर्मा की एक महीने के बाद वापसी की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाने के बारे में पूछने पर मोहित ने कहा, 'बेशक यह निराशाजनक है लेकिन यह (चोट) काफी हद तक खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है. इसके बारे में मैं कुछ नहीं कर सकता. अब मेरी नजरें फिटनेस हासिल करने पर टिकी हैं.

Advertisement
X
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा

चोटिल मोहित शर्मा विश्व टी20 से पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे पर नहीं जा पाने से निराश हैं. उन्होंने कहा कि बाएं टखने में लगी चोट से उबरने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा.

चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए मोहित के नाम पर विचार नहीं किया था. पर नहीं जा पाने के बारे में पूछने पर मोहित ने कहा, 'बेशक यह निराशाजनक है लेकिन यह (चोट) काफी हद तक खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा है. इसके बारे में मैं कुछ नहीं कर सकता. निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना आदर्श रहता और इसके बाद विश्व टी20 करीब होता. अब करने पर टिकी हैं.'

इसी साल में 50 ओवर के वर्ल्ड कप के दौरान मोहित ने प्रभावित किया था और आठ मैचों में 24.15 के औसत से 13 विकेट चटकाए थे. वह भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे.

Advertisement

 

हरियाणा के इस तेज गेंदबाज को इसी महीने विजय हजारे ट्राफी के दो मैच खेलने के दौरान दर्द महसूस हुआ था. अगस्त 2013 में पदार्पण के बाद भारत की ओर से 26 वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले , 'दूसरे मैच (विजय हजारे ट्रॉफी) तक मेरा दर्द काफी बढ़ गया और मैंने आगे जोखिम नहीं लेने का फैसला किय. मैं चोट पर बीसीसीआई फिजियो (एंड्रयू लीपस) के साथ लगातार बात कर रहा हूं. मैं कम से कम एक महीने बाद ही दोबारा गेंदबाजी कर पाऊंगा. हालांकि मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. जिम में हल्की कसरत भी कर रहा हूं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement