scorecardresearch
 

India vs Ireland Live Score: भारतीय गेंदबाजों का कहर, पहले टी20 में आयरलैंड के 4 विकेट धड़ाम

India vs Ireland Live Score, 1st T20I: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारत और आयरलैंड आमने-सामने हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. भारतीय टीम इस सीरीज में नए कप्तान के अंडर खेल रही है.

Advertisement
X
भारत-आयरलैंड के बीच आज पहला टी20 (Photo: BCCI)
भारत-आयरलैंड के बीच आज पहला टी20 (Photo: BCCI)

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मैच खेल रही है. टी20 टीम की कमान अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर के हाथों में है. ऐसे में टीम इंडिया नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में जीत से आगाज करना चाहेगी. भारत-आयरलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

मेजबान आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए. हर्षित राणा ने दोनों सलामी बल्लेबाज रॉस अडायर (12 रन) और टिम टेक्टर (17 रन) को पवेलियन भेजा. वहीं अर्शदीप सिंह ने अनुभवी बल्लेबाज हैरी टेक्टर को खाता भी नहीं खोलने दिया.

मुकाबले में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला. यानी 15 साल के वैभव के डेब्यू का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है. दूसरी ओर आयरलैंड की ओर से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू हॉलार्ड और लेफ्ट आर्म पेसर जय मूंदरा को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का अवसर मिला.

Advertisement

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी 8 मैचों में जीत हासिल की, जबकि आयरलैंड का खाता नहीं खुला. बेलफास्ट में पहली बार दोनों टीमों के बीच कोई टी20I मुकाबला हुआ है. साल 2007 में इस मैदान पर भारत और आयरलैंड के बीच ओडीआई मैच जरूर खेला गया था, जिसमें 'मेन इन ब्लू' ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

आयरलैंड की प्लेइंग-11: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement