Ind Vs SL, Team Announcement, LIVE: भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बड़ी और अहम बात ये है कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान बन गए हैं.
मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा द्वारा शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें टीम का ऐलान किया गया. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है. शार्दुल ठाकुर को टेस्ट टीम से भी आराम दिया गया है.
टेस्ट टीम से सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे की छुट्टी हो गई है. चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि दोनों को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की छूट दी गई है.
श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार
Test squad - Rohit Sharma (C), Priyank Panchal, Mayank Agarwal, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Hanuma Vihari, Shubhman Gill, Rishabh Pant (wk), KS Bharath, R Jadeja, Jayant Yadav, R Ashwin, Kuldeep Yadav, Sourabh Kumar, Mohd. Siraj, Umesh Yadav, Mohd. Shami, Jasprit Bumrah (VC).
— BCCI (@BCCI)
टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान
T20I squad - Rohit Sharma (C),Ruturaj Gaikwad, Shreyas Iyer, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson, Ishan Kishan (wk), Venkatesh Iyer, Deepak Chahar, Deepak Hooda, R Jadeja, Y Chahal, R Bishnoi,Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Bhuvneshwar Kumar, Harshal Patel, Jasprit Bumrah(VC),Avesh Khan
— BCCI (@BCCI)
बता दें कि टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है. भारत तीन मैच की सीरीज़ में 2-0 से आगे है, जबकि तीसरा टी-20 मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाना है.
श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट)
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ में पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 से पहले ही दोनों खिलाड़ी बायो बबल छोड़कर अपने घर चले गए हैं, ऐसे में दोनों की वापसी सीधे टेस्ट सीरीज़ में ही होगी.
विराट कोहली के लिए खास होगी टेस्ट सीरीज़
पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए ये सीरीज़ खास होगी, क्योंकि विराट कोहली अभी तक अपने करियर में 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. ऐसे में वह इस सीरीज़ में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे, जो मोहाली में होना है. जबकि बेंगलुरु में होने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा. लंबे वक्त से एक शतक के इंतजार में बैठे विराट कोहली के लिए मौका होगा कि इस ऐतिहासिक मौके को और भी बेहतर बनाया जाए.