scorecardresearch
 

IND vs WI T20 WC Highlights: संजू के तूफान ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

India vs West Indies T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल करके भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. वहीं, विंडीज का सफर अब खत्म हो गया है.

Advertisement
X
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट (Photo: BCCI)
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट (Photo: BCCI)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के मैदान पर खेला गया. जहां संजू सैमसन की आतिशी नाबाद 97 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, इस हार के साथ वेस्टइंडीज का सफर अब खत्म हो गया है. 

इस मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. विंडीज ने 196 रनों का टारगेट भारत के सामने रखा था. जिसे भारत ने 20वें ओवर में चेज कर लिया. अब भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. 

ऐसी रही भारत की पारी

196 के जवाब में उतरी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने संभली शुरुआत की. लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने केवल 10 रन बनाए. इसके बाद 5वें ओवर में ईशान किशन भी अपना विकेट गंवा बैठे. ईशान के बल्ले से केवलल10 रन आए. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-2 था. लेकिन इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने तेजी से रन बनाए और रिस्क फ्री शॉट खेले. इसी बीच संजू सैमसन ने केवल 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी और 10वें ओवर में ही भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंचा दिया. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98-2 था. 

Advertisement

दोनों के बीच 58 रनों की ये साझेदारी टूटी 11वें ओवर में जब कप्तान सूर्या 18 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन 25 गेंदों में 42 रनों की ये साझेदारी टूटी 15वें ओवर में जब तिलक वर्मा अपना विकेट गंवा बैठे. तिलक के बल्ले से 15 गेंद में 27 रन आए.

आखिरी 5 ओवर का रोमांच

आखिरी 5 ओवर में भारत को 50 रनों की दरकार थी. हार्दिक और संजू की जोड़ी मैदान में थी. 16वें ओवर में 14 रन दोनों ने बनाए. तब भारत को 24 गेंद में 36 रनों की दरकार थी. 17वें ओवर में संजू और हार्दिक ने 11 रन जोड़े और 18 गेंद में 25 रनों की जरूरत छोड़ी. 18वें ओवर में भारत ने 8 रन जोड़े. 12 गेंद में 17 रनों की दरकार थी. लेकिन 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या अपना विकेट गंवा बैठे. तब भारत को 10 गेंद में 17 रन चाहिए थे. लेकिन तब भी भारत ने इस ओवर में 10 रन जोड़ लिए. आखिरी ओवर में भारत को 7 रन चाहिए थे. जिसे संजू सैमसन ने दो गेंदों में ही चेज कर लिया. संजू सैमसन ने इस पारी में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े.

Advertisement

ऐसे रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

पहले बैटिंग के लिए वेस्टइंडीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी मैदान में पहुंची. दोनों ने संभली शुरुआत की. 5वां ओवर लेकर बुमराह आए. उन्होंने एक मौका बनाया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 45-0 था. 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने शाई होप को बोल्ड किया. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. 68 के स्कोर पर विंडीज को पहला झटका लगा. 10 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 82-1 था.

इसके बाद बुमराह ने विंडीज को 12वें ओवर में दूसरा झटका दिया. 102 के स्कोर पर बुमराह ने हेटमायर का विकेट झटका. हेटमायर 12 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. इसी ओवर में बुमराह ने विंडीज को एक और झटका दिया और चेज को भी चलता कर दिया. चेज 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने रदरफोर्ड का विकेट झटका और विंडीज को चौथा झटका दे दिया. रदरफोर्ड 14 रन ही बना सके. लेकिन इसके बाद पॉवेल और जेसन होल्डर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 35 गेंद में 76 रनों की साझेदारी हुई. और दोनों ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 तक पहुंचाया. 

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement