scorecardresearch
 

IND vs SL T20: 'हम टीम इंडिया से खुश हैं...', श्रीलंका से हारकर कोच राहुल द्रविड़ ये क्या बोल गए

टीम इंडिया इन दिनों अपने घर में श्रीलंकाई टीम का सामना कर रही है. तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम ने गंवा दिया है. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस हार के बाद परेशान नहीं हैं. उन्होंने भारतीय टीम संयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है.

Advertisement
X
Head Coach Rahul Dravid (BCCI)
Head Coach Rahul Dravid (BCCI)

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गंवा दिया है. अब दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. निर्णायक मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ इस हार से परेशान नहीं हैं. वह स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश हैं. 

रवींद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश है और उन्होंने कहा कि इस समय टीम इस विभाग में काफी मजबूत हैं. द्रविड़ ने यह संकेत दिया कि रवींद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे, जिससे स्पिन हरफनमौला विभाग में भारत और मजबूत हो जाएगा.

स्पिन ऑलराउंडर विभाग को मजबूत बताया

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की 16 रनों से हार के बाद द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारा स्पिन हरफनमौला विभाग इस समय काफी मजबूत है.’

उन्होंने कहा, ‘शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा थे. वॉशिंगटन सुंदर भी हैं और फिर जडेजा भी आ जाएंगे. हम टीम से खुश हैं.’ अक्षर पटेल ने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ 31 गेंदों में 65 रन बनाए. कोच ने कहा कि इससे उनके पास विकल्प बढ़ गए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में जब भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह अच्छा संकेत है. उसके जैसे खिलाड़ी, सुंदर और जडेजा के आने से हमारे पास विकल्प बढ़ जाएंगे.’

'मावी ने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी'

कोच ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजी में शिवम मावी के प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश हैं. मावी ने इस मैच में तेजी से 26 रन भी बनाए. द्रविड़ ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी में हम हार्दिक पर काफी निर्भर हैं. हम चाहते हैं कि दूसरे खिलाड़ी भी आगे आएं. मावी की बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा. उसने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी. तेज गेंदबाजों को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा.’


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement