scorecardresearch
 

महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर मोबाइल कंपनी को अवमानना नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर मोबाइल कंपनी मैक्स मोबिलिंक के सीएमडी को शुक्रवार को अवमानना नोटिस भेजा.

Advertisement
X
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

ने भारतीय क्रिकेट कप्तान की याचिका पर मोबाइल कंपनी मैक्स मोबिलिंक के सीएमडी को शुक्रवार को नोटिस भेजा. आरोप है कि कंपनी ने धोनी के विज्ञापन वाले उत्पाद बेचना बंद करने के अदालत के आदेश का उल्लंघन किया.

जस्टिस सुरेश कैत ने मैक्स मोबिलिंक प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय आर अग्रवाल को धोनी की अवमानना याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया. याचिका में कंपनी के निदेशक पर 22 जनवरी के अदालत के आदेश का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा चलाने की मांग की गई है.

कोर्ट ने कहा, ‘नोटिस जारी कर पूछा जाता है कि मैक्स मोबिलिंक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए.’ कोर्ट ने कहा कि उन्हें 23 जुलाई से पहले अपना जवाब दाखिल कर देना चाहिए.

कोर्ट ने कंपनी को 22 जनवरी को मोबाइल फोन समेत ऐसे किसी भी उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया था जिसमें धोनी का विज्ञापन हो.

धोनी के वकील गौरव मित्रा और रजनीश चोपड़ा ने अदालत को सूचित किया था कि कंपनी अब भी क्रिकेटर के नाम का इस्तेमाल करके उत्पाद बेच रही है जो अदालत के पहले के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है और अवमानना के समान है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement