इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी रिलैक्स महसूस कर रहे होंगे. तभी तो वे अपने पूर्व साथी वीरेंद्र सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल जा पहुंचे, जो हरियाणा के झज्जर में है. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से अपने बचपन की यादें साझा की. साथ ही उन्हें खेल और पढ़ाई के बीच कैसे संतुलन बनाएं, इस बारे में भी बताया.
Thank you for encouraging all at .A day to remember for everyone who was present for the rest of their lives.
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
विकेकीपिंग के गुर भी सिखाए
धोनी ने स्कूल के मैदान पर एक किशोर क्रिकेटर को विकेटकीपिंग के गुर भी सिखाए. उधर सहवाग ने भी धोनी का शुक्रिया अदा किया और ट्वीट किया कि हौसला बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद. हमें आपका यहां आना हमेशा याद रहेगा.
The legend sharing few wicket-keeping tips with the lucky students of .
— Sehwag Intrnl School (@SehwagSchool)