आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. केएल राहुल के तूफानी 152 रनों की पारी के दम पर दिल्ली ने 264 रन बनाए हैं. अब पंजाब की बल्लेबाजी चल रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
दिल्ली की बैटिंग में केएल राहुल का तूफान
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया.
नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए. अपनी पारी में नीतीश राणा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे. केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े.
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11ःप्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
आईपीएल 2026 में अपनी लय खोजने के लिए जूझ रही दिल्ली ये मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन सामने होगी अब तक अजेय पंजाब किंग्स. सीजन की शुरुआत दो जीत से करने वाली दिल्ली ने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं. टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है.
दिल्ली की बल्लेबाजी में निरंतरता अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है. केएल राहुल ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी है, लेकिन Pathum Nissanka का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. नंबर-3 की पहेली अब तक सुलझी नहीं है, जहां टीम तीन बल्लेबाज आजमा चुकी है और औसत सिर्फ 14.66 का है. नीतीश राणा को ड्रॉप भी किया गया, लेकिन वापसी पर उन्होंने अर्धशतक जड़कर जवाब दिया.
दूसरी तरफ पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है. 6 मैचों में 11 अंक के साथ वे टॉप पर काबिज हैं. उनकी बल्लेबाजी ने कई बार 200+ लक्ष्य आसानी से हासिल किए हैं और बड़ा स्कोर बनाकर बचाया भी है. Arshdeep Singh की फॉर्म में वापसी ने गेंदबाजी को और मजबूत किया है, जबकि Shashank Singh जैसे खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे हैं.
हेड-टू-हेड:
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर हैं. दिल्ली में भी 6-6 का रिकॉर्ड है.