DC vs GT IPL 2026 Wide Ball Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. इसे गुजरात ने 1 रन से अपने नाम किया. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आखिरी गेंद पर ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे मैच का नतीजा तय कर दिया. यह सिर्फ रनआउट का मामला नहीं था, बल्कि असली सस्पेंस 'वाइड' कॉल को लेकर था. सवाल उठा कि क्या सच में वो गेंद वाइड थी.
20 ओवर की आखिरी गेंद पर जब दिल्ली को जीत के लिए 1 गेंद पर 2 रन चाहिए थे तो प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को स्लोअर शॉर्ट बॉल फेंकी. मिलर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को मिस कर गए. गेंद एक बाउंस में विकेटकीपर जोस बटलर के पास पहुंची. इस बीच नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कुलदीप यादव ने तेजी से रन लेने का फैसला किया.
ONE RUN. ONE HEART-STOPPING FINISH. 🤯 Prasidh trumps Miller in a last-ball thriller! 🎯
— Star Sports (@StarSportsIndia)
David Miller had it all going… until a cruel run-out twist at the very end 💔 2026 | | THU, 9 APR, 6:30 PM
कुलदीप ने पूरी कोशिश करते हुए डाइव लगाई, लेकिन बटलर ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए गेंद को साफ तरीके से उठाया और अंडर-आर्म थ्रो से सीधे स्टंप्स पर मार दिया. रिप्ले में साफ दिखा कि कुलदीप क्रीज से थोड़ा पहले रह गए और उन्हें रनआउट दे दिया गया.
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.
दिल्ली कैपिटल्स ने तुरंत DRS लिया और सवाल उठाया कि क्या यह गेंद ‘वाइड’ थी? तीसरे अंपायर ने बारीकी से जांच की. टेक्नोलॉजी के जरिए यह बताया गया कि मिलर की हेड हाइट 1.87 मीटर है, जबकि गेंद 1.75 मीटर की ऊंचाई से गुजरी.
यह भी पढ़ें: आखिरी गेंद का ड्रामा, डेविड मिलर का ब्लंडर और 1 रन से टूटा दिल्ली कैपिटल्स का दिल 
क्या कहता है नियम?
आईसीसी और आईपीएल के नियमों के अनुसार, यदि शॉर्ट गेंद बल्लेबाज के सिर (हेड हाइट) के ऊपर से गुजरती है, तभी उसे वाइड दिया जाता है. यहां गेंद स्पष्ट रूप से बल्लेबाज के सिर से नीचे थी, इसलिए इसे वैध डिलीवरी माना गया.
तीसरे अंपायर ने ऑन-फील्ड फैसले को बरकरार रखा, गेंद वाइड नहीं थी. इसी के साथ कुलदीप यादव का रनआउट बरकरार रहा और गुजरात टाइटन्स ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली. यह फैसला दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि अगर गेंद वाइड करार दी जाती, तो मैच का समीकरण पूरी तरह बदल सकता था. पर अंपायर नियमत: सही थे.
आखिरी ओवर: दिल्ली को 13 रन चाहिए थे, ऐसा था रोमांच
1️⃣ 🏏: चौका- बल्लेबाज विप्रज निगम ने चौका जड़ा
अब समीकरण: 9 रन, 5 गेंद
2️⃣🏏: विकेट- शॉट खेलने के चक्कर में निगम आउट
अब: 9 रन, 4 गेंद
3️⃣ 🏏: कुलदीप यादव ने सिंगल लेकन मिलर को स्ट्राइक दी
अब: 8 रन, 3 गेंद
4️⃣ 🏏: मिलर ने छक्का जड़ दिया- मैच लगभग दिल्ली के हाथ में आ गया
अब: लगभग जीत तय, 2 गेंद और 2 रन चाहिए थे
5️⃣ 🏏: मिलर ने सिंगल लेने से मना किया
यहीं गेम बदल गया, स्ट्राइक अपने पास रखी अब: 2 रन, 1 गेंद
6️⃣ 🏏 : मिस, मिलर गेंद नहीं खेल पाए
रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट, दिल्ली 1 रन से हार गई