scorecardresearch
 

कोच इंजमाम उल हक ने अफगानिस्तान टीम की तारीफ की

पाकिस्तान के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज और अफगानिस्तान के कोच इंजमाम उल हक ने अपनी टीम के वर्ल्ड टी20 में श्रीलंका के खिलाफ दिखाए गए जज्बे की तारीफ की.

Advertisement
X
अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे को हरा कर सुपर 10 में पहुंची है
अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे को हरा कर सुपर 10 में पहुंची है

पाकिस्तान के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज और अफगानिस्तान के कोच इंजमाम उल हक ने अपनी टीम के वर्ल्ड टी20 में श्रीलंका के खिलाफ दिखाए गए जज्बे की तारीफ की.

अफगानिस्तान ने कप्तान के 62 रन की मदद से सात विकेट पर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया लेकिन की नाबाद 83 रन की पारी की मदद से श्रीलंका ने यह मैच छह विकेट से जीता.

इंजमाम ने मैच के बाद कहा, ‘हमें अनुभव की जरूरत थी विशेषकर जबकि हमारा सामना वर्ल्ड चैंपियन से था लेकिन हमने फिर में कड़ी चुनौती दी. हम जीत सकते थे लेकिन श्रीलंका की टीम अनुभवी है और मौजूदा चैंपियन है तथा उसने दबाव अच्छी तरह से झेला.’

इंजी ने कप्तान स्तेनिकजई की भी तारीफ की जिन्होंने श्रीलंका के आक्रमण की धज्जियां उड़ाई. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी उससे उनके जज्बे का पता चलता है. हम मौजूदा चैंपियन टीम के खिलाफ आखिर तक हार नहीं मानी. बल्लेबाजी में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन केवल कप्तान ही नहीं अन्य खिलाड़ियों को भी योगदान देना होगा.’

Advertisement

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हमें जितने अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मिलेंगे हमारी टीम में उतना निखार आएगा. हमने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की लेकिन हां फील्डिंग में कुछ गलतियां की. ऐसा बड़े टूर्नामेंट के दबाव के कारण हुआ. हमने अच्छी क्रिकेट खेली और आगे सुधार करेंगे.’

Advertisement
Advertisement