scorecardresearch
 

BCCI में निकली बड़ी वैकेंसी... 5 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच बीसीसीआई ने जूनियर क्रिकेट कमेटी में पांच पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार का कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेलना और संन्यास लिए पांच साल होना जरूरी है. आवेदन की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 है.

Advertisement
X
बीसीसीआई ने 5 पदों के लिए निकाली वेकेंसी. (Photo: PTI)
बीसीसीआई ने 5 पदों के लिए निकाली वेकेंसी. (Photo: PTI)

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने जूनियर क्रिकेट सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड ने जूनियर क्रिकेट कमेटी में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. नई कमेटी के हाथों में अंडर-22 स्तर तक की भारतीय टीमों के सेलेक्शन से लेकर युवा प्रतिभाओं को तलाशने, कप्तान चुनने, कोचिंग एवं सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी.

इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 है. योग्य उम्मीदवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद बीसीसीआई आवेदनों की समीक्षा और शॉर्टलिस्टिंग करेगा. चुने गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और पूरी प्रक्रिया के बाद पांच सदस्यों की नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score: ध्रुव जुरेल शतक के करीब, बारिश के कारण रुका खेल

आवेदन के लिए BCCI ने रखी शर्तें


बीसीसीआई ने जूनियर क्रिकेट कमेटी में शामिल होने के लिए बड़ी शर्तें भी रखी हैं. आवेदन करने वाला व्यक्ति पूर्व क्रिकेटर होना चाहिए और उसके पास कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव होना जरूरी है.

साथ ही उसे क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल पूरे हो चुके होने चाहिए. इसके अलावा बीसीसीआई के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल पांच साल तक सदस्य रह चुका व्यक्ति इस पद के लिए पात्र नहीं होगा.

Advertisement

नई कमेटी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अलग-अलग आयु वर्ग में अंडर-22 तक की टीमों का निष्पक्ष और पारदर्शी चयन करना होगी. इसके सदस्य घरेलू और इंटरनेशनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखकर नई प्रतिभाओं की पहचान करेंगे.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रच दिया नया इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज, शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त

कोचिंग कैम्प, घरेलू टूर्नामेंट और विदेशी दौरों के लिए टीमों के चयन के साथ भविष्य के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना भी इनके काम का हिस्सा होगा. अलग-अलग फॉर्मेट में जूनियर टीमों का कप्तान चुनने का अधिकार भी इसी कमेटी के पास रहेगा.

कमेटी के अधिकार केवल क्रिकेटरों तक सीमित नहीं होंगे. संबंधित टीमों के कोच और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों की जांच भी उसके कार्यक्षेत्र में होगी. इसमें फिजियोथेरेपिस्ट, ट्रेनर, थेरेपिस्ट, एनालिस्ट और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं.

इसके साथ टीमों के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के विकास की निगरानी कर समय-समय पर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाएगी. बीसीसीआई के जूनियर टूर्नामेंट और विदेश दौरों के आयोजन तथा प्रशासन से जुड़े मामलों को भी कमेटी संभालेगी.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत ने लगाया ऐसा सिक्स... चकनाचूर हो गया सोलर पैनल, VIDEO

युवा खिलाड़ियों को मैदान के बाहर की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी नई कमेटी की जिम्मेदारी होगी. सीनियर और पूर्व क्रिकेटरों के साथ बातचीत के जरिए जूनियर खिलाड़ियों को ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा. इसका उद्देश्य कम उम्र से ही खिलाड़ियों के बीच मजबूत खेल नैतिकता विकसित करना है.

Advertisement

इसी बीच बीसीसीआई आगामी घरेलू सीजन के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में भी है. IDFC का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड को अभी तक अपनी उम्मीदों के अनुरूप प्रस्ताव नहीं मिला है, इसलिए नए टाइटल स्पॉन्सर पर अंतिम फैसला होना बाकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement